Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: गरियाबंद बना संस्कृत जागरण का अग्रदूत, अब शिक्षक कहलाएंगे 'गुरुदेव' और 'गुरुमाता'"

MP CG Times / Thu, Aug 14, 2025


गिरीश जगत की रिपोर्ट, गरियाबंद।
संस्कृत के बिना संस्कृति अधूरी है – इसी विचार को साकार करने के लिए गरियाबंद जिले में एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से प्रेरणादायक पहल की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित एकदिवसीय संस्कृत कार्यशाला के दौरान घोषणा की कि अब जिले के संस्कृत शिक्षकों को ‘गुरुदेव’‘गुरुमाता’ के सम्मानजनक संबोधन से पहचाना जाएगा।

इस अनूठी पहल के पीछे उद्देश्य है संस्कृत को केवल भाषा नहीं, बल्कि जीवनशैली और सांस्कृतिक चेतना का माध्यम बनाना। कार्यशाला का आयोजन संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और जनमानस में इसके पुनर्प्रवेश को लेकर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संस्कृत शिक्षक, भाषा विशेषज्ञ और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए।

जिला पंचायत अध्यक्ष कश्यप ने कहा,

"छत्तीसगढ़ में गरियाबंद पहला जिला है जिसने संस्कृत विषय पर इस तरह की कार्यशाला आयोजित कर एक नई परंपरा की नींव रखी है। संस्कृत शिक्षक केवल भाषा के शिक्षक नहीं, बल्कि संस्कृति के वाहक हैं।"

संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ के प्रांत संगठन मंत्री हेमंत साहू ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि दुनिया भर में संस्कृत को बचाने और बढ़ावा देने का कार्य संस्कृत भारती कर रही है। उन्होंने इसे भारतीय आत्मा की आवाज़ बताया।

शिक्षकों की मांग: संस्कृत हो अनिवार्य विषय

कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों और भाषा विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि संस्कृत को वैकल्पिक नहीं, अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही, जहां यह विषय पढ़ाया जाता है वहां प्रशिक्षित शिक्षक की नियुक्ति अनिवार्य होनी चाहिए। संस्कृत के शब्दों को 'अमृततुल्य' बताते हुए उन्होंने नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए ठोस रणनीति बनाए जाने की बात रखी।



गरियाबंद की यह पहल केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों में संस्कार और संस्कृति के बीज बोने का कार्य है। संस्कृत शिक्षक अब सिर्फ शिक्षक नहीं, संस्कृति के संरक्षक बनकर सम्मानित होंगे – गुरुदेव और गुरुमाता के रूप में।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन