Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: मंत्रियों की नज़दीकियों का रौब दिखाता था कांग्रेस नेता: गरियाबंद में ब्लॉक अध्यक्ष ने 7 लाख हड़पे, जानिए कैसे सलाखों के पीछे पहुंचा ?

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में कांग्रेस शासनकाल के दौरान मंत्रियों से नज़दीकी का दावा करने वाले गरियाबंद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफ़िज़ खान को पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़ितों के अनुसार हाफ़िज़ खान ने खुद को प्रभावशाली दिखाते हुए आदिवासी पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास में भृत्य (चपरासी) पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूले थे।

सांकरा निवासी युवक से 2.30 लाख की ठगी

कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश यदु के अनुसार 28 सितंबर 2024 को पीड़ित महावीर यादव (24), निवासी वार्ड क्रमांक 03 सांकरा, थाना पाण्डुका ने हाफ़िज़ खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

महावीर ने बताया कि—आरोपी ने छात्रावास में भृत्य पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2,30,000 लिये। तीन महीनों तक युवक से छात्रावास में काम भी करवाया। नियुक्ति पत्र मांगा तो आरोपी टालता रहा। न तो नौकरी लगी और न ही रुपये लौटाए। इस शिकायत पर अपराध क्रमांक 265/2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

विवेचना में खुलासा: दो और पीड़ित, कुल ठगी 7.70 लाख

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि मामला सिर्फ एक युवक का नहीं था। अन्य दो लोगों से भी इसी तरह नौकरी का झांसा देकर मोटी रकम ली गई थी।

  1. खोमेन्द्र साहू – 3.10 लाख की ठगी

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर शिकायत की। आरोप लगाया कि हाफ़िज़ खान ने पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹3,10,000 वसूले

  1. दिग्विजय ध्रुव – 2.30 लाख की ठगी

पाण्डुका निवासी दिग्विजय ध्रुव से भी आरोपी ने ₹2,30,000 ले लिये। न नौकरी मिली, न पैसा लौटा। इन तीनों मामलों को जोड़ने पर कुल ठगी की रकम ₹7,70,000 पहुंची।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी हाफ़िज़ खान (45 वर्ष), निवासी मालगांव, जिला गरियाबंद को गवाहों की मौजूदगी में विधिवत गिरफ्तार कर लिया और बाद में न्यायालय में पेश किया।

पुलिस टीम की विशेष भूमिका

कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसने मामले की परतें खोलकर तीन पीड़ितों के सामने आए पूरे ठगी नेटवर्क को उजागर किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन