Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

: ROAD ACCIDENT BREAKING: वरिष्ठ पत्रकार के परिवार पर बरपा कहर, बम्हनी रोड में 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रुप ये घायल

ROAD ACCIDENT BREAKING: उत्तरप्रदेश में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी एक ही परिवार के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सूरजपुर जिले का परिवार बनारस पारिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिसमें 3 की मौके पर ही मौत हुई है। जबकि एक घायल हुआ है।

उपेंद्र दुबे सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इनका परिवार जिसमें उनकी पत्नी देवरूपी दुबे(55) उनकी मां मानमती दुबे(70) और उनका बेटा नवीन दुबे और उपेंद्र दुबे खुद कार में सवार होकर शनिवार सुबह बनारस जाने के लिए निकले थे। पता चला है कि सभी बनारस में किसी पारिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के निकले थे। ये अभी सूरजपुर-बनारस रोड में बम्हनी रोड के पास पहुंचे थे कि उपेंद्र की कार सुबह 7 बजे के आस-पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

इस हादसे में उपेंद्र की मां, उनके बेटे और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तुंरत ही उपेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। उत्तर प्रदेश की बम्हनी पुलिस मौके पर पहुंची थी और तीनों शवों को पीएम के लिए भेजा गया।

आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे थे।
आस-पास के लोगों ने बताया कि हादसा भयावह था। कार पूरी रफ्तार से सड़क पर पलट गई। यही वजह रही की 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इधर, घटना की खबर लगते ही सूरजपुर शहर में शोक की लहर है। उपेंद्र दुबे जिले के वरिष्ठ पत्रकारों में से एक हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को भी इस बात की जानकारी दे दी है।
नवीन दुबे।
घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने अंबिकापुर जिला प्रशासन को वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उपेंद्र दुबे को घटना के बाद अंबिकापुर के ही अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन