Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: BIG BREAKING: बलात्कार केस में नेता प्रतिपक्ष का बेटा गिरफ्तार, शिक्षिका से रेप मामले में था फरार

Narayan Chandel son Palash Chandel arrested: जांजगीर- चांपा। जांजगीर पुलिस ने रेप के आरोप में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को देर रात गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पलाश खुद थाने पहुंच गए। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ खेल शिक्षिका ने यौन शोषण करने और शादी का झांसा देकर गर्भपात कराने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोपी पलाश चंदेल फरार चल रहा था. इसके साथ ही सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद हाईकोर्ट में भी जमानत के लिए अर्जी दी थी. रायपुर के महिला थाने में दुष्कर्म और गर्भपात की शिकायत पर पलाश चंदेल को जीरो क्राइम दर्ज कर जांजगीर ट्रांसफर कर दिया गया. यहां महिला के आदिवासी होने के कारण बहकावे की धारा भी जोड़ी गई. मामले की जांच जांजगीर एसडीओपी चंद्रशेखर परमा कर रहे थे. पलाश चंदेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पलाश चंदेल के आवास के साथ ही नेता प्रतिपक्ष के घर की भी तलाशी ली थी. सत्र न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद पलाश चंदेल की प्राथमिकी निरस्त करने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई. देर रात पलाश चंदेल को एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया. बताया जाता है कि गिरफ्तारी से ठीक दो दिन पहले कल यानी 4 अप्रैल को उन्हें अंतरिम राहत देते हुए हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी, जिसके चलते हाईकोर्ट के आदेश को पेश करने पर 25 हजार रुपए के मुचलके और जमानत पर रिहा किया गया है. पलाश चंदेल के पास से उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है. मामले की सुनवाई 4 अप्रैल को हाईकोर्ट में जस्टिस दीपक तिवारी की बेंच में हुई थी, जिसमें उनके अधिवक्ता ने तर्क दिया कि महिला सरकारी सेवा में है और समझदार है, इसलिए उसे शादी के झांसे में नहीं लाया जा सकता, फिर पहले से शादीशुदा महिला को शादी के झांसे में कैसे लाया जा सकता है. दलीलें सुनने के बाद पलाश चंदेल को अंतिम सुनवाई तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई है. मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन