Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

: Mungeli News: फोन कर परेशान करता था सब्जी व्यवसायी, महिला ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग

News Desk / Sun, Oct 2, 2022

मुंगेली। रामगढ़ के बाजार में सब्जी बेचने आए व्यवसायी पर महिला ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे घबराया युवक जान बचाने के लिए भागने लगा। इस पर महिला हंसिया लेकर दौड़ाने लगी। वहां मौजूद आरक्षक ने किसी तरह महिला को काबू में किया। वहीं, आसपास के लोगों की मदद से झुलसे युवक को अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर युवक को सिम्स रेफर किया गया है। हमलावर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक आए दिन फोन कर महिला को परेशान करता था। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
मुंगेली क्षेत्र के रामगढ़ में रहने वाला जितेंद्र साहू सब्जी बेचना है। वहीं, गांव में रहने वाली सीमा साहू भी सब्जी की खेती करती है। रविवार को जितेंद्र सब्जी लेकर बुधवारी बाजार में बेचने के लिए आया था। सीमा भी वहां पहुंची। महिला ने जितेंद्र पर पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरा सब्जी व्यवसायी जान बचाने के लिए भागने लगा। इधर महिला भी हंसिया लेकर उसके पीछे भागी। इसी बीच बाजार में अपने बेटे के साथ आए आरक्षक योगेश यादव ने किसी तरह महिला को पकड़कर काबू में किया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाकर झुलसे जितेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। प्राथमिक पूछताछ में महिला ने बताया कि जितेंद्र उसे आए दिन परेशान करता था। वह रास्ता रोककर और मोबाइल पर बातें करता था। इससे महिला परेशान हो गई थी। उसकी हरकतों से तंग आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस महिला के बयान की तस्दीक कर रही है। जवान के हिम्मत की हो रही प्रशंसा बाजार में व्यवसायी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद महिला उसे हंसिया लेकर दौड़ा रही थी। आग की लपटों से घिरे युवक को देखकर बाजार में मौजूद लोग सकते में आ गए। वहीं, आरक्षक योगेश यादव ने हंसिया लेकर मारने के लिए दौड़ रही महिला को काबू में कर लिया। इसके बाद आग की लपटों में घिरे जितेंद्र को बुझाया। बाजार में मौजूद लोग आरक्षक के हिम्मत की प्रशंसा करते रहे।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन