Logo
Breaking News Exclusive
1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट

: मिलिए दारूबाज पंचायत सचिव से: शराब के नशे में पहुंचा दफ्तर, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों पर की गलियों की बौछार, फिर कलेक्टर ने दिया ये'पुरस्कार'

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में शराब बैन होगी या नहीं, ये तो भविष्य के गर्त में है, पर सरकारी कर्मचारी जरूर नशे में धुत हैं. शराब उनके सिर चढ़कर बोल रही है. नया मामला महासमुंद में सामने आया है. यहां एक पंचायत सचिव रोज ही शराब पीकर दफ्तर पहुंच जाता. जनप्रतिनिधि और ग्रामीण पहुंचते तो उन्हें गालियां देता. लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ. परेशान होकर लोग कलेक्टर के पास पहुंचे, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है. अनूपपुर में मंत्री जी के बिगड़े बोल ! बिसाहूलाल सिंह बोले- ठाकुर-ठकारों की महिलाओं को घर से पकड़-पकड़ बाहर निकालो, देखिए ये VIDEO मामला जनपद पंचायत के लखनपुर गांव का है. यहां पदस्थ हैं पंचायत सचिव बीरेंद्र नायक. ग्रामीणों का कहना है कि बीरेंद्र नायक हमेशा नशे में रहता है. शराब पीकर आता है और फिर पंचायत कार्यालय खोलता है. नशे में धुत होकर ग्रामीणों, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों को गालियां देता है. पंचायत सचिव सोमवार को भी दफ्तर पहुंचा. नशे में मेज पर पैर रखकर बैठ गया. इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया. अनूपपुर में खनन माफिया की खैर नहीं ! सोन नदी का सीना छलनी करने वाले रेत माफिया पर कलेक्टर ने ठोका 6 लाख का जुर्माना, कई माफिया शॉर्ट लिस्टेड एक महीने पहले की थी शिकायत ग्रामीणों और पंचों का आरोप है कि पंचायत सचिव बीरेंद्र जनपद पंचायत की बैठक में अनुपस्थित रहता है. कोई उसे बुलाने जाता है तो नशे की हालत में गालियां देता है. उसकी गोधन न्याय योजना में भी कोई रुचि नहीं है. सामाजिक सहायता योजना के कार्यों में भी लापरवाही बरतने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने महीने भर पहले जनपद पंचायत और जिला पंचायत में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुष्पराजगढ़ में भ्रष्टाचार का गुनहगार कौन ? विकास के दावे खोखले, सरपंच-सचिव और इंजीनियर निर्माणकार्य में लगा रहे पलीता, मनरेगा में भी ठेकेदारी हॉवी ! शिकायत लेकर कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोग पंच नरेंद्र कौशिक ने बताया कि पंचायत सचिव लगातार शराब पीकर कार्यालय आता और बदसलूकी करता है. कई बार शिकायत के बाद भी जब उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को जनप्रतिनिधि और ग्रामीण कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे थे. वहां शिकायत के बाद सचिव बीरेंद्र नायक को निलंबित करने के संबंध में आदेश जारी किया गया. वहीं बुंदराम खड़िया को लखनपुर में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है. पुष्पराजगढ़ में भ्रष्टाचार का गुनहगार कौन ? विकास के दावे खोखले, सरपंच-सचिव और इंजीनियर निर्माणकार्य में लगा रहे पलीता, मनरेगा में भी ठेकेदारी हॉवी !
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन