Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: Financial Crime: सब्सिडी का झांसा दे छत्तीसगढ़-झारखंड में 2700 लोगों से ठगे 30 करोड़, महिला सहित पांच गिरफ्तार

News Desk / Sat, Dec 24, 2022

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ की बलरामपुर पुलिस ने शातिर ठगों के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला ही इस फ्रॉड कंपनी की निदेशक थी। आरोपियों ने वाहन फाइनेंस कराने पर सब्सिडी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित अन्य प्रदेशों में 2700 लोगों से करोड़ों रुपये ठगी की है। आरोपियों के पास से कार, मोबाइल और 40 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। 

वाहन खरीदी में 40 फीसदी छूट का देते थे झांसा
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी मल्लिकार्जुन ट्रेडिंग एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फाइनेंस कंपनी का संचालन करते थे। आरोपी झांसा देते कि उनकी कंपनी से वाहन फाइनेंस कराने पर 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यानी कि ग्राहक को सिर्फ 60 फीसदी रकम देनी होगी, बाकी पैसा कंपनी की ओर से बैंक को भरा जाएगा। यह 60 प्रतिशत रकम भी उन्हें कंपनी में जमा करानी होगी। 

बैंक का नोटिस पहुंचा तो फर्जीवाड़े का पता चला
आरोपियों के झांसे में आकर कई लोगों ने रुपये कंपनी के खाते में जमा करा दिए। इसके बाद लोगों को वाहन तो मिला, लेकिन डाउन पेमेंट के अलावा बैंक को कोई रकम नहीं दी गई। किश्त को लेकर जब खरीदारों को नोटिस मिलने लगा तो फर्जीवाड़े का पता चला। इस धोखाधड़ी का शिकार बसकेपी निवासी मनोज कुमार भी हुआ। उसके माध्यम से 42 अन्य लोगों ने कंपनी के खाते में 40 लाख रुपये जमा किए थे। 

छत्तीसगढ़ में ही 700 लोगों को बनाया शिकार
मनोज ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई तो पुलिस ने जांच शुरू की। इसमें यह भी पता चला कि कंपनी ने अकेले छत्तीसगढ़ में ही कपंनी ने 700 लोगों से ठगी की है। इसके बाद पुलिस ने रांची निवासी कंपनी की डायरेक्टर संगीता गोप, बलरामपुर निवासी एजेंट रंजीत खलखो, कपिलदेव कातिया, डाल्टनगंज निवासी उसके सहयोगी धमेंद्र सिंह और गुमला निवासी गोविंद महली को गिरफ्तार कर लिया। 

सरगुजा में गिरफ्तार किया गया था मुख्य सूत्रधार
मल्लिकार्जुन ट्रेडिंग एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का मुख्य सूत्रधार अर्जुन गोप को सरगुजा पुलिस ने करीब दो माह पहले गिरफ्तार किया था। दो नवंबर को दरिमा थाने में कंपनी ने वाहन फाइनेंस के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। अर्जुन गोप अंबिकापुर जेल में बंद है। 

2700 लोगों से की गई है ठगी
बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि मल्लिकार्जुन ट्रेडिंग एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने अब तक करीब 2700 लोगों को वाहन फाइनेंस करने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इनमें से करीब दो हजार लोग झारखंड के हैं। सरगुजा संभाग में सौ से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की जानकारी मिली है। ठगी करोड़ों रुपये की है। पुलिस इसकी जानकारी एकत्र कर रही है।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन