Logo
Breaking News Exclusive
मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे

: जिला पंचायत बना जुए का अड्‌डा: अध्यक्ष साहब और BJP सदस्य के पति जमाए थे महफिल, कैमरे में कैद हुई 'विकास' की असलियत

छत्तीसगढ़ की जांजगीर जिला पंचायत जुए का नया अड्‌डा बन गया है। यहां पर कोई अराजक तत्व नहीं, बल्कि कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के पति साथियों के संग महफिल जमाए बैठे हुए थे। हाथों में ताश लिए दांव लग रहा था और पीछे बोर्ड लगा था 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़'। यह नजारा था जिला पंचायत अध्यक्ष के कमरे का।इस दौरान पत्रकार पहुंचे तो सभी कैमरे में कैद हो गए। पत्रकारों ने बात करनी चाहिए तो कह दिया जाइए, नहीं बोलते। दरअसल, बुधवार दोपहर को कुछ पत्रकार जिला पंचायत भवन में अध्यक्ष यनीता यश्वंत चंद्रा से मिलने पहुंचे। अध्यक्षा जी तो नहीं मिली, लेकिन कमरे में दाखिल होते ही सब हैरान रह गए। सामने ताश-पत्तों के साथ जुए की महफिल जमी थी और इस महफिल को जमाए हुए थे अध्यक्षा जी के पति यश्वंत चंद्रा और सदस्य सुष्मिता सिंह के पति सुमित प्रताप सिंह। उनके साथ तीन अन्य लोग भी इस खेल में शामिल हार-जीत के लिए दांव लगा रहे थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष का कमरा। - Dainik Bhaskar
जिला पंचायत अध्यक्ष का कमरा।
मीडिया का कैमरा ऑन हुआ, लेकिन जुआ बंद नहीं हुआ यह देख कुछ पत्रकारों ने कैमरा ऑन किया और उसे शूट करने लगे। इस पर जुआ खेल रहे लोगों ने सिर उठाकर देखा, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। वह फिर से अपने खेल में मस्त हो गए। इस पर एक पत्रकार ने उनसे कहा कि बाइट दे दीजिए, लेकिन अध्यक्ष के पति टशन में रहे। पत्ते बांटते हुए बोले- नहीं देते जाइए और फिर अपने खेल में लग गए। उनके पीछे ऑफिस का क्लर्क चुपचाप अपना काम करता रहा। सदस्य बोले- यह रोज का काम, पहली बार कैमरे में आया वहीं जिला पंचायत के कुछ सदस्यों ने कहा कि यहां यह रोज का काम है, लेकिन पहली बार कैमरे की नजर में आया है। यहां तक ऐसे ही सब चलता रहता है। इस मामले में बसपा के समार्थित क्षेत्र क्रमांक 02 के जिला पंचायत सदस्य लखन लाल साहू ने कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है। फिलहाल क्या सबक सिखाएंगे यह तो पता नहीं, लेकिन पत्नी के चुनाव जीतने के बाद पति जरूर अध्यक्ष और सदस्य बने उनकी सुविधाओं का अवैध तरीके से लाभ ले रहे हैं। CEO बोले- जांच के बाद लेंगे निर्णय इस पूरे मामले से जिला पंचायत के CEO गजेंद्र ठाकुर ने अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे से 6 बजे तक सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। अभी वहां से आया हूं। मुझे इस बारे में आप लोगोंे से ही अभी पता चल रहा है। मामले की जांच करा लेंगे, उसके बाद निर्णय लेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन