Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: रायपुर के कारोबारी से 1 करोड़ की डिमांड: पहले रेप केस में फंसाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर युवती ने किया ब्लैकमेल, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Raipur Businessman Rape Case Extortion Plan | Chhattisgarh News: सरगुजा जिले में दुष्कर्म का मामला खत्म करने के लिए रायपुर के कारोबारी से 1 करोड़ रुपए मांगे गए। इसके बाद 61 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। यह मांग पीड़ित युवती और उसके साथियों ने की थी। दूसरी किस्त लेते हुए आरोपी पकड़े गए।

आरोपियों से 10 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार युवती ने एक माह पहले सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाने में रायपुर के कारोबारी विनोद केडिया के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मैनपाट के रिसॉर्ट में दुष्कर्म युवती ने बताया था कि विनोद केडिया से उसकी पहले मुलाकात हुई थी। आरोपी उसे मैनपाट के एक रिसॉर्ट में ले गया और इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही थी। इस दौरान युवती और उसके साथियों ने कारोबारी से रुपए ऐंठने का प्लान बनाया। मामला खत्म करने के लिए 1 करोड़ मांगे, 61 लाख में सौदा तय हुआ 25 दिसंबर को रायपुर के सुभाष अग्रवाल अंबिकापुर थाने पहुंचे। उसने बताया कि व्यापारी विनोद केडिया मेरा साला है। उसके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले को रफा-दफा करने के लिए कुछ लोगों ने मुझसे संपर्क किया था। संतोष विश्वकर्मा नामक युवक ने अपने पक्ष में बयान दिलाने के लिए मुझसे संपर्क किया था। संतोष विश्वकर्मा 22 दिसंबर को रायपुर आया और केस खत्म करने के लिए 1 करोड़ रुपए मांगे। बातचीत में सौदा 61 लाख रुपए में तय हुआ। इसमें से युवक ने टोकन मनी के तौर पर 21 लाख रुपए मांगे। दूसरी किश्त लेते पकड़ा गया संतोष विश्वकर्मा ने सुभाष चंद्र अग्रवाल को भरोसा दिलाया कि दुष्कर्म की शिकायत करने वाली युवती से वह लगातार संपर्क में है। सौदा उसकी जानकारी में हो रहा है। रुपए मिलते ही युवती अपने जीजा के पक्ष में बयान दे देगी और उसे केस से बाहर कर दिया जाएगा। सुभाष चंद्र अग्रवाल 24 दिसंबर को अंबिकापुर पहुंचा और अंबिकापुर कोर्ट के पीछे संतोष विश्वकर्मा को 5 लाख रुपए दिए। इस दौरान युवती और उसके साथी भी कार में थे। उसे दूसरी किश्त देने के लिए 25 दिसंबर को बुलाया गया था। पैसे लेते पुलिस ने पकड़ा सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई। आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुभाष चंद्र अग्रवाल पैसे देने अनन्या होटल के पास पहुंचे। जैसे ही सुभाष चंद्र अग्रवाल ने पैसे संतोष विश्वकर्मा को दिए, पुलिस ने कार में सवार लड़की और उसके साथियों के साथ संतोष को गिरफ्तार कर लिया। नकदी जब्त, सभी आरोपी गिरफ्तार एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कोतवाली पुलिस ने 10 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दुष्कर्म की शिकायत करने वाली लड़की भी शामिल है। इसके अलावा संतोष विश्वकर्मा (34 वर्ष) निवासी कुम्दा कॉलोनी विश्रामपुर, कमलेश देवांगन (39 वर्ष) निवासी मनेंद्रगढ़ और घनश्याम विश्वकर्मा (34 वर्ष) निवासी महोरपारा मनेंद्रगढ़ भी शामिल हैं। इनके पास से कार और स्कूटी भी जब्त की गई है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन