Logo
Breaking News Exclusive
हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच

: रायपुर विकास प्राधिकरण: सरचार्ज राशि में एकमुश्त भुगतान पर 31 मार्च तक छूट, आवासीय और व्यावसायिक पर भी ऑफर

News Desk / Thu, Mar 16, 2023


आरडीए फ्लैट

आरडीए फ्लैट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यदि आपने रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में घर या फ्लैट लिए हैं, तो ये खबर आपके काम की है।  आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। दरअसल, रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में बकायादारों की ओर से एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में 31 मार्च 2023 तक छूट मिलेगी। इसमें पुरानी योजनाओं में सबसे ज्यादा बकाया राशि बॉम्बे मार्केट, बोरियाखुर्द, हीरापुर, रायपुरा और ट्रांसपोर्ट नगर रांवाभाठा के आवंटितियों पर है। इसके तहत आवंटितियों को एक मुश्त राशि जमा करने पर उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है। 

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के अनुसार कई संपत्तियों में नियमित भुगतान नहीं करने के कारण सरचार्ज की राशि लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि बॉम्बे मार्केट में आवंटितियों को एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में 1.24 करोड़ रुपए का बचत होगी। इसी प्रकार बोरियाखुर्द योजना में 10.56 करोड़ रुपए की बकाया राशि में सरचार्ज की राशि 1.00 करोड़ रुपए है। हीरापुर में 3.66 करोड़ रुपए के बकाया राशि में 1.82 करोड़ रुपए का सरचार्ज है। रायपुरा में 5.95 करोड़ रुपए के बकाया राशि में 3.06 करोड़ रुपए का सरचार्ज शामिल है और ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों पर 3.89 करोड़ रुपए में से सरचार्ज की राशि के रुप में 1.16 करोड़ रुपए देना बाकी है। 

सीईओ ने की लाभ उठाने की अपील
प्राधिकरण की ओर से 31 मार्च तक दी जा रही छूट पर एकमुश्त राशि का भुगतान करने पर 50 प्रतिशत और 30 प्रतिशत की छूट से आवंटितियों को काफी लाभ हो रहा है। आरडीए के सीईओ साहू ने विभिन्न योजनाओं के समस्त बकायादारों से अपील की है कि वे रायपुर विकास प्राधिकरण की ओर से दी जा रही इस छूट के सुनहरे मौके का अधिक से अधिक लाभ उठावें। इससे उन्हें आर्थिक लाभ होगा और बचत भी होगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन