Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: मेडिकल छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: कॉल डिटेल खंगाली जा रही, दोस्तों से भी होगी पूछताछ, डॉक्टर बनना चाहती थी

Raipur medical student Korba commits suicide by hanging herself: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक मेडिकल छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले 5 साल से रायपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह रेडियोथेरेपी विभाग में पीजी की छात्रा थी। 13 जून को छाया का शव उसके घर में मिला।

मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। छाया करीब 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा आई थी। रायपुर से लौटने के बाद से ही वह मानसिक तनाव में थी। उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम से बताया था कि पढ़ाई के दौरान उसे कई तरह की परेशानियां आ रही हैं।

वह अस्पताल में इलाज भी करा रही थी

पिता ने कोरबा के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज भी शुरू करा दिया था। शुक्रवार की सुबह जब घर में कोई नहीं था, छाया ने क्वार्टर में फांसी लगा ली। उस समय उसके पिता ड्यूटी पर थे। घरवालों ने फोन कर उन्हें सूचना दी।

डॉक्टर बनना चाहती थी छाया

बता दें कि छाया के पिता एसईसीएल कर्मचारी हैं, वे काला मंदिर क्षेत्र के एम 55 माइनस क्वार्टर में रहते थे। घटना के समय मां भी बाहर गई हुई थी। छाया के पिता ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी थी और उसका सपना डॉक्टर बनने का था।

दोस्तों से होगी पूछताछ

कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज किया है। जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया के दोस्तों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

इस घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने मृतक छाया को श्रद्धांजलि दी है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन