Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: 'झीरम कांड कांग्रेस की आपसी कलह का परिणाम': रमन सिंह ने कहा- एनआईए को जांच में सहयोग करें सीएम भूपेश, तथ्य दें

News Desk / Wed, Feb 8, 2023


डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़।

डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने झीरम कांड को लेकर सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा जानता है कि यह कांग्रेस के अंतर्कलह का परिणाम है, जिसकी वजह से इतनी बड़ी घटना हुई है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस जांच में सहयोग करे। तथ्यों को छिपाना भी अपराध है। कहा कि, अगर तथ्य पता है और छिपा रहे हैं तो भूपेश बघेल पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व सीएम गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे हुए हैं। 

जांच एजेंसी कांग्रेस सरकार ने ही तय की थी
शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व सीएम रमन सिंह ने सनसिटी में पत्रकारों से बात की। झीरम घाटी कांड पर मुख्यमंत्री के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर  उन्होंने कहा कि, इतने दिन बीत गए है। तब केंद्र में उनके प्रधानमंत्री थे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी भी यहां आए थे। केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए से जांच उन्होंने ही तय की थी। हमने नहीं तय की। उन्होंने कहा कि, यह जांच में एनआईए को सहयोग करें। भूपेश बघेल के पास कोई तथ्य है, तो उसे एनआईए के सामने, जनता के सामने रखना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा था, हम नार्को टेस्ट के लिए तैयार
दरअसल, सारा हंगामा झीरम घाटी जांच आयोग का छह माह कार्यकाल और बढ़ाए जाने से शुरू हुआ। इसे लेकर पहले पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने निशाना साधा था। इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि एनआईए की जांच वापस करा दें। आयोग फैक्ट फाइंडिंग नहीं करती है। सीबीआई, एनआईए और पुलिस करती है। उन्होंने कहा कि, यहां गृहमंत्री आए तो हमने मांग की, गृह विभाग को पत्र लिखा। अगर वह भी जांच चाहते हैं तो अच्छी बात है। रमन सिंह का, मुकेश गुप्ता, मंत्रियों का, कवासी लखमा का भी नार्को टेस्ट होगा। कोई दिक्कत नहीं है, पर वे तैयार तो हों जांच के लिए।

सोशल मीडिया एकाउंट हैक पर बोले रमन-बघेल के पास काम नहीं
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने अकाउंट हैक होने के मामले मे मुख्यमंत्री के बयान को लेकर कहा की अभी तकनीकी मामले में बात हो रही है। उनके पास इतना फुर्सत है कि डॉ. रमन सिंह कि एक-एक ट्वीट पर निगाह रखता है। उनके पास कोई काम नहीं है डॉक्टर रमन सिंह के ट्वीट को देखने के सिवाय। कांग्रेस के प्रधानमंत्री पर निशाना साधने पर कहा कि, जिस शंक को लेकर बात चल रही है, बैंकिंग सिस्टम कोलेप्स हो जाएगा। वो देखें कि पिछले तीन दिनों से शेयर मार्केट आसमान में चला गया। इसका मतलब है जो तथ्य सामने आए हैं, उसमें वह जनता के सामने हैं झूठे आरोप पेश कर रहे हैं। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन