Logo
Breaking News Exclusive
क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया

: ट्रक-बस में भिड़ंत, 20 घायल: कबीरधाम में ओवरटेक करने की चक्कर में हादसा, आधे घंटे ट्रक में फंसा रहा चालक

News Desk / Tue, Mar 21, 2023


कवर्धा में ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई।

कवर्धा में ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में बुधवार दोपहर एक ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने की चक्कर में तेज रफ्तार बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। इसके चलते ट्रक चालक केबिन में ही फंस गया। करीब आधे घंटे की मश्क्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। हादसे के बाद बस चालक भाग निकला है। 

ओवरटेक करने की कोशिश में बस ने मारी ट्रक को टक्कर
जानकारी के मुताबिक, पंडरिया से बस बुधवार को कवर्धा जा रही थी। चालक काफी तेज बस चला रहा था। दोपहर करीब 12 बजे वो नेशनल हाईवे पर ग्राम हरिनछपरा के पास पहुंची थी कि ओवरटेक करने की चक्कर में सामने से आ रही ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार था कि बस के आगे का शीशा टूट गया और वह ट्रक में जा घुसी। इसके चलते ट्रक का केबिन दब गया और चालक अंदर ही फंस गया। हादसे के समय बस में 30 से ज्यादा लोग बैठे हुए थे। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। 

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
सबसे ज्यादा चोट बस में सामने की ओर बैठे लोगों और ट्रक चालक को आई है। हादसा होते देख राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद कवर्धा कोतवाली और पोंड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। वहीं ट्रक में फंसे चालक को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसका पैर टूट गया था और वह अंदर बुरी तरह से फंसा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे बाहर निकाला। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


कवर्धा से पोंड़ी रोड बनी डेंजर जोन
कवर्धा से पोंड़ी रोड अब डेंजर जोन बन गई है। यह मार्ग नेशनल हाईवे में आता है, जो कि कवर्धा से जबलपुर तक है। ये सड़क छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश से जोड़ती है। यही कारण है कि यहां ट्रैफिक का सबसे ज्यादा दबाव बना होता है। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां हमेशा दुर्घटना होती रहती है। इस साल इसी सड़क पर अब तक अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत भी हो चुकी है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन