Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: सांसद खेल महोत्सव में दर्द की चीखें: गरियाबंद में खिलाड़ियों की चीखों में दबा आयोजन, बिना सुरक्षा के खेल, कैसे बचेंगे खिलाड़ी ?

MP CG Times / Thu, Oct 16, 2025

गरियाबंद / देवभोग —गिरीश जगत की रिपोर्ट।
जिस सांसद खेल महोत्सव को प्रतिभाओं की तलाश का मंच कहा गया, वो देवभोग में बजट और जिम्मेदारी की कबड्डी का शिकार बन गया। दूसरे दिन के आयोजन में मैदान की दुर्दशा ऐसी रही कि चार खिलाड़ी लहूलुहान होकर अस्पताल पहुंच गए।

15 साल का खिलाड़ी बादल बघेल, कबड्डी खेलते वक्त कलाई की टूटी हड्डी और हिला हुआ जोड़ लेकर ज़मीन पर गिर पड़ा। 18 वर्षीय हमीत सोनी के सिर पर चोट लगी — दो टांके पड़े। 16 साल की मनीषा और 14 साल की रानी — दौड़ और जंप खेलते हुए घायल — एक की कलाई में सूजन, दूसरी के पैर में चोट

सवाल ये है — ये महोत्सव था या मौत का न्योता?

आयोजकों की तरफ से जो जवाब है, वो खुद शर्मनाक है:“बजट नहीं था।” तो क्या बिना बजट के जान जोखिम में डाल देना नीति बन गई है? कबड्डी जैसे कॉन्टैक्ट गेम के लिए जहां ज़मीन पर गिरना खेल का हिस्सा है, वहां न मेट बिछाई गई, न रेत डाली गई।

नियम के मुताबिक अगर मेट नहीं बिछाई जा सकती थी, तो 8-10 इंच खुदाई कर रेत भरनी थी। लेकिन यहां एक ट्रिप बालू (₹1000) भी भारी पड़ गया। खेल की जमीन नहीं, बच्चों की हड्डियां टूटीं — पर जिम्मेदार अब भी चुप हैं।

जैसे-तैसे जंप मैदान में दो ट्रिप रेत डाली गई, बाकी जगह सिर्फ मिट्टी और बेपरवाही थी। नतीजा:

  • एक खिलाड़ी देवभोग से रेफर
  • तीन अन्य प्राथमिक इलाज में ही छोड़ दिए गए

मोनीटरिंग अफसर गायब, जवाब देने से इनकार!

ब्लॉक स्तर के इस आयोजन की निगरानी कर रहे SDM आर.एस. सोरी से जब कई बार संपर्क किया गया। न कॉल उठाया, न जवाब दिया। मतलब साफ है — सिर्फ नाम लिखवाने आए थे, ज़िम्मेदारी निभाने नहीं।

स्थानीय शिक्षा अधिकारी का रटा-रटाया जवाब

विनय पटेल (खंड शिक्षा अधिकारी, देवभोग) ने बताया कि घायल खिलाड़ियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बादल का इलाज ओडिशा के निजी अस्पताल में चल रहा है, जनपद CEO वहां मदद के लिए पहुंचे हैं।

तो क्या हर बार हादसे के बाद ही इलाज और मुआवजा मिलेगा?

खिलाड़ियों के सपने जुगाड़ में कुचले जा रहे हैं, और जिम्मेदार सिर्फ बयान देने में व्यस्त हैं। बिना बजट के आयोजन करना सिर्फ साहस नहीं, एक घोर गैरजिम्मेदारी है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन