Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: सेक्स रैकेट…फोटो दिखाकर लड़कियों को बुलाते थे: स्पा-सेंटर में होता था सौदा, ग्राहकों को किराए के मकान में ले जाते थे, एक लड़की समेत 3 गिरफ्तार

Sex racket in Raipur 3 including a young woman arrested: छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस ने एक घर से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 3 आरोपी मिलकर शहर में अलग-अलग जगहों पर स्पा सेंटर चला रहे थे। ये यहां आने वाले ग्राहकों को व्हाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर उनसे डील करते थे। फिर उन ग्राहकों को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में लाया जाता था। इस मकान में लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

23 जुलाई को पुलिस ने एक मुखबिर को पैसे लेकर घर के अंदर भेजा। सेक्स रैकेट की पुष्टि होते ही मुखबिर ने टीम को इशारा कर दिया। जिसके बाद छापेमारी की गई। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान मिला। पुलिस ने एक लड़की समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया। आरोपियों के मोबाइल से लेन-देन के सबूत भी मिले हैं।

युवती से जबरन करवा रहे थे देह व्यापार

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार चला रहे हैं। जिसके बाद कार्रवाई की गई। इस दौरान पॉइंटर के अलावा अन्य दो युवती और एक पुरूष मिले। पूछताछ में पुरूष ने अपना नाम आकाश साहू (39 साल) बताया जो सड्डू का रहने वाला है।

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी आकाश अपनी महिला मित्र के साथ रहता है। दोनों ग्राहक से बातचीत कर अनैतिक देह व्यापार करा रहे थे। इसमें घर के भीतर एक अन्य युवती पीड़िता है, जिससे आरोपी जबरन देह व्यापार कराते थे।

स्पा सेंटर से आते थे ग्राहक

आरोपी आकाश साहू ने बताया गया कि उसका संपर्क शंकर नगर खम्हारडीह के रहने वाले कृषाणु दास से है। कृषाणु दास का समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह में 3 स्पा सेंटर है, जिसका वह संचालक है। वह स्पा सेंटर में युवतियों से देह व्यापार कराता है।

इस अनैतिक काम में आरोपी आकाश साहू और उसकी महिला मित्र उसका साथ देते हैं। जिस पर कृषाणु दास को भी पकड़ा गया। आरोपियों के मोबाइल फोन को चेक करने पर सेक्स रैकेट के संबंध में कई सबूत मिले।

लड़कियों की फोटो और लेन-देन भी मिला

वॉट्सऐप में चेटिंग करने के साथ ही पैसों के लेन-देन का हिसाब भी मिला। साथ ही उसमें लड़कियों की फोटो भी मौजूद थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम लगाया गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, पुलिस जिनकी तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

आकाश साहू (39 साल), रायपुर के सड्डू का रहने वाला।
कृषाणु दास (42 साल), रायपुर के शंकर नगर का रहने वाला।
देह व्यापार में संलिप्त एक युवती।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन