Logo
Breaking News Exclusive
क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया

: गरियाबंद पहुंची बहू विभा अवस्थी: महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आईं, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, 32 महिलाएं हुईं भाजपा में शामिल

MP CG Times / Wed, Sep 10, 2025

State President of Gariaband Women's Cell Vibha Awasthi: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह ग्राम पहुंची विभा अवस्थी का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि बड़े-बुजुर्गों और पुरखों का आशीर्वाद लेने आई हूँ। संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसे सभी के आशीर्वाद और स्नेह से पूर्ण करूंगी।

भाजपा परिवार जैसा संगठन : विभा अवस्थी

देवभोग पहुंचने पर भाजपा और झाखरपारा मंडल के अलावा नगर पंचायत देवभोग की महिला पार्षदों ने नगर में जगह-जगह स्वागत किया। झराबहाल से लेकर विश्रामगृह तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान भाजपा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मंजू नायक समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विश्रामगृह में पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, भागीरथी मांझी, चंद्र शेखर सोनवानी, मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल, भगवानों बेहरा और भाजयूमो जिला अध्यक्ष माखन कश्यप सहित कई नेताओं ने स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए विभा अवस्थी ने कहा-

“भाजपा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मजबूत परिवार है। इस परिवार की मजबूती के लिए हम सब संकल्पित हैं। मैं भी इसी क्षेत्र की बहु हूँ और संगठन ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। आप सभी की मदद से ही इसका निर्वहन संभव होगा।”

उन्होंने देवभोग के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं की पहचान दिल्ली तक है और विषम परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अहम रही है।

32 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत की महिला नेत्री अनिता उपाध्याय के नेतृत्व में नगर की 32 महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया।

भाजपा नेत्री शीतला पांडेय, योगनिता मांझी और प्रतीभा पांडेय ने कहा कि पहली बार संगठन ने क्षेत्र की बहु को शीर्ष नेतृत्व का दायित्व दिया है। इससे जिले में महिला संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाले दिनों में महिलाएं बढ़-चढ़कर भाजपा से जुड़ेंगी।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन