Logo
Breaking News Exclusive
सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी

: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में होगी बंपर भर्ती: सभी संभागों में होंगे स्पेशल डॉक्टर, CM साय ने स्वास्थ्य मंत्री और अफसरों के साथ 4 घंटे की बैठक

There will be bumper recruitment in Chhattisgarh Health Department: सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य के हर जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर रखने को कहा है। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी पर रिपोर्ट तैयार कर भर्ती पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। सीएम हाउस में हुई 4 घंटे की समीक्षा बैठक में साय ने स्वास्थ्य मंत्री और आला अधिकारियों को आड़े हाथों लिया है। पिछले दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में सरकारी अस्पतालों में कई अनियमितताओं की खबरें आई थीं, इस पर भी सीएम ने व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को हुई इस बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी दयानंद, डॉ. बसव राजू एस, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव चंदन कुमार, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं ऋतुराज रघुवंशी मौजूद थे। इसलिए लिया गया यह फैसला इस लंबी बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के आईएएस अधिकारियों को आम आदमी के हित में कुछ निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य में एंबुलेंस की बेहतर व्यवस्था हो, मरीज को समय पर सुविधा मिले, इसकी निगरानी करें। अस्पताल में सुरक्षित प्रसव को शत-प्रतिशत करने को कहा गया है। हर जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर रखने की बात कही गई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता को काट डाला: पैसे नहीं देने पर उतारा मौत के घाट, लहू से सना पूर्व जनपद सदस्य का घर नियाद नेलनार योजना (बस्तर में आपका अच्छा गांव) से जुड़े ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाने की बात कही गई है। अस्पतालों में सर्पदंश के मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम की व्यवस्था करने की बात कही गई है। सुपेबेड़ा में किडनी की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए वहां शोध विशेषज्ञों को भेजकर कारण जानने को कहा गया है। छत्तीसगढ़ में SDM ज्योति मौर्य जैसा मामला: सरकारी नौकरी मिलने पर पत्नी ने पति और बेटे को छोड़ा, खुद को अविवाहित बताकर ली अनुकंपा नियुक्ति अब मिलेंगी ये सुविधाएं
  • बैठक में निर्णय लिया गया है कि पंखाजूर जैसे क्षेत्रों में डायलिसिस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
  • बस्तर और सरगुजा में स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी है, अब पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
  • संभागीय मुख्यालय में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली कम से कम 2 एंबुलेंस होंगी।
  • शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए अस्पताल में नवजात शिशु देखभाल इकाइयों को बढ़ाया जाएगा।
  • नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, ताकि लोगों को सस्ती दवाइयां मिल सकें।
  • अधिकारी सिकलसेल पर राष्ट्रीय स्तर के शोध केंद्र का प्रस्ताव केंद्र को भेजेंगे।
  • जिन अस्पतालों में मशीनों के ऑपरेटर नहीं हैं, वहां ऑपरेटरों की व्यवस्था की जाएगी।
  • ब्लॉक मुख्यालयों में डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री ने मानसिक रोगियों के लिए नए अस्पताल शुरू करने को भी कहा है।
सीएम ने 108 को हाईटेक बनाने को कहा मुख्यमंत्री ने रिस्पांस टाइम को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 108, 102 और शव वाहन अच्छी स्थिति में होने चाहिए। 108 जैसे वाहनों की स्क्रीन से ड्राइवर को पता होना चाहिए कि उसे मरीज को किस नजदीकी अस्पताल में ले जाना है। नजदीकी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को भी मैसेज के जरिए अलर्ट किया जाना चाहिए, ताकि अस्पताल में इमरजेंसी रिस्पांस के लिए तैयारी की जा सके। छत्तीसगढ़ में राइस मिलर के घर ED का छापा: कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच के लिए पहुंची 6 सदस्यीय टीम, एक हफ्ते में दूसरी बड़ी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग को दी जाएंगी कुछ योजनाएं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक में मुख्यमंत्री को एक प्रस्ताव दिया है। उन्होंने मांग की है कि शहरी क्षेत्रों की मोबाइल मेडिकल यूनिट और धन्वंतरि जैसी योजनाओं को स्वास्थ्य विभाग में शामिल किया जाए, ताकि बेहतर समन्वय के साथ इन योजनाओं का बेहतरीन क्रियान्वयन हो सके। ये योजनाएं अभी नगरीय प्रशासन विभाग के अधीन आती हैं। नगर निगम की टीमें इसका संचालन करती हैं। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन