Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: अब्दुल की आईडी से मिला मेल, कोर्ट परिसर में IED लगाने का दावा, सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट मोड पर

Threat to bomb Chhattisgarh Bilaspur High Court: मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब संगठन ने सोमवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है। हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा मेल आया है। पुलिस प्रशासन ने हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर तत्काल तलाशी ली। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। हाईकोर्ट परिसर में तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला है।

धमकी भरा मैसेज ईमेल आईडी abdia@outlook.com से भेजा गया है, जिसमें 'मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब' संगठन का जिक्र है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, 2 महीने पहले कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली थी। कलेक्टर कवर्धा की आधिकारिक मेल आईडी पर कश्मीर से एक मेल आया था। वहीं, 8 महीने पहले बिलासपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

ईमेल के जरिए मिला धमकी भरा संदेश

दरअसल, गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार को हाईकोर्ट में काम शुरू हुआ। इस दौरान कोर्ट परिसर में जजों के साथ वकील और पक्षकार भी मौजूद थे, तभी दोपहर में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वेबसाइट पर ईमेल के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया।

मेल में हाईकोर्ट में बम लगाने और परिसर को उड़ाने की बात लिखी थी। संदेश देखकर हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अधिकारी भी चौंक गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस अफसरों को दी गई, जिसके बाद पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई।

ईमेल के जरिए आया संदेश, बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंची पुलिस

ईमेल आईडी abdia@outlook.com से भेजे गए संदेश में संवेदनशील मुद्दों का जिक्र किया गया है। अजमल कसाब को फांसी दिए जाने और कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए इसे 'पवित्र मिशन' बताया गया।

ईमेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में 'अमोनियम सल्फर आधारित आईईडी' (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाया गया है। धमकी मिलने के बाद एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। तलाशी अभियान भी चलाया गया। खोजी कुत्तों और बम निरोधक उपकरणों के साथ सुरक्षाकर्मियों ने पूरे परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन