Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: रायगढ़ में हादसा, तीन दोस्तों की मौत: तेज रफ्तार बाइक पर सवार थे चार युवक, अनियंत्रित होकर भारी वाहन से भिड़ी

News Desk / Wed, Jan 18, 2023


हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक। (सांकेतिक फोटो)

हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार देर शाम लापरवाही के चलते तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक स्पीड ब्रेकर पर जंप होने के बाद पास से जा रहे भारी वाहन से भिड़ गई। इसमें तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा खरसिया थाना क्षेत्र में हुआ है। 

एक ही बाइक पर लौट रहे थे चारों
जानकारी के मुताबिक, खरसिया के छोटे मुड़पार निवासी यशवंत पटेल (30),  सक्ती गढ़गोढ़ी निवासी हरि पटेल (25) और परसकोल निवासी राकेश पटेल (21) व तुलेश्वर पटेल चारों आपस में दोस्त थे और टाइल्स के कारीगर थे। चारों चपले गांव में टाइल्स का काम करने के बाद बुधवार शाम करीब 6.30 बजे एक ही बाइक पर लौट रहे थे। अभी वे कुनकुरी में वेदांता कोल साइडिंग के पास पहुंचे थे कि स्पीड ब्रेकर पर जंप के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और पास से निकल रहे भारी वाहन से जा भिड़े। 

उच्च शिक्षा मंत्री भी पहुंचे अस्पताल
हादसा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सभी को स्थानीय सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक का उपचार जारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल घायल का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। वहीं तीनों युवकों के परिजन सदमे में हैं। जिस वाहन से हादसा हुआ है, उसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ से सक्ती के बीच हाइवे पर हादसे रुक नहीं रहे हैंम।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन