Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ?

MP में अवैध मुरम खनन रोकने पहुंचे अधिकारियों पर हमला : इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा, ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए लाठी-रॉड से की मारपीट

MP CG Times / Sat, Feb 7, 2026

एमपी के टीकमगढ़ जिले में अवैध मुरम खनन पर कार्रवाई करने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपियों ने मारपीट की, जिससे एक खनिज निरीक्षक घायल हो गया।

यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। वीडियो में कुछ लोग विवाद करते और हंगामा करते नजर आ रहे हैं।

मिनौरा गांव में चल रहा था अवैध खनन

खनिज अधिकारी विपुल रावत के अनुसार, विभाग को सूचना मिली थी कि मिनौरा गांव स्थित भेड़ फार्म की पहाड़ी पर अवैध मुरम खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची।

ट्रैक्टर जब्त करने पहुंची थी टीम

मौके पर पहुंचने पर एक ट्रैक्टर से मुरम का अवैध खनन होता पाया गया। टीम को देखते ही वहां मौजूद लोग ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। भागते समय एक मजदूर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में चोट आई।

बाइक-स्कूटर से पहुंचे हमलावर

खनिज विभाग की टीम जब जब्त ट्रैक्टर को लेकर लौट रही थी, तभी बाइक और स्कूटर से पहुंचे चार लोगों ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने ट्रैक्टर छुड़ाने की कोशिश की, जिससे विवाद बढ़ गया।

लाठी-रॉड से की मारपीट, निरीक्षक घायल

विवाद के दौरान आरोपियों ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस मारपीट में खनिज निरीक्षक कुलदीप जैन के सिर में चोट लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में अरविंद राय, रवि राय, जितेंद्र राय (निवासी कुंडेश्वर) और चंदू आदिवासी (निवासी मिनौरा) सहित पांच लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मजदूरों ने भी लगाया मारपीट का आरोप

घटना में घायल हुए दो मजदूरों ने भी कोतवाली थाने पहुंचकर खनिज विभाग की टीम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस शिकायत पर फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोष ने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन