Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया

: Chhattisgarh: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

News Desk / Sat, Dec 10, 2022

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को किया सम्मानित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ को समय-सीमा के पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के संचालन में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर बनारस में आयोजित कार्यक्रम में इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ को प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

छत्तीसगढ़ ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के संचालन के लिए दिसम्बर-2022 तक के लिए निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा सेंटर्स को कार्यशील कर लिया है। छत्तीसगढ़ को कुल 4,825 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन कर हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर्स के रूप में संचालित करने का लक्ष्य मिला था। राज्य में अभी इस लक्ष्य से 62 अधिक यानि 4,887 केंद्रों का संचालन हो रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ को इस उत्कृष्ट कार्य व उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने इसमें लगे विभागीय टीम की पीठ थपथपाते हुए उम्मीद जताई है कि प्रदेश में जल्दी ही सभी चयनित स्वास्थ्य केंद्रों का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उन्नयन कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक डॉ. पूनम सिसोदिया ने छत्तीसगढ़ की ओर से बनारस में यह सम्मान ग्रहण किया।

12 तरह की सुविधाएं मिलती हैं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में
प्रदेश के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में लोगों को प्रसव पूर्व देखभाल व प्रसव, नवजात शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं संचारी रोग व गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, सामान्य रोगों के लिए बाह्य रोगी देखभाल एवं प्रबंधन, आंख-नाक-कान-गला संबंधी सामान्य देखभाल, मुख स्वास्थ्य संबंधी देखभाल, वयोवृद्ध स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा जैसी 12 तरह की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। 

लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने इन केंद्रों के माध्यम से योग एवं वेलनेस की गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। प्रदेशवासियों को सार्वभौमिक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) नियुक्त किए गए हैं।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन