Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया

: Chhattisgarh: गांव में शराब पकड़ने के बहाने महिलाओं से मारपीट, आबकारी कर्मचारियों पर वसूली का आरोप

News Desk / Fri, Dec 9, 2022

आबकारी कर्मचारियों की शिकायत करने गई महिलाएं

आबकारी कर्मचारियों की शिकायत करने गई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

कोरबा जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर गोढ़ी गांव में रहने वाली महिलाओं ने आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर अवैध महुआ शराब की सूचना के नाम पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों को मौके से शराब नहीं मिली। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शराब की सूचना के नाम पर कर्मचारियों ने उनसे मारपीट की। महिलाओं ने कोरबा पहुंचकर प्रशासन से आबकारी टीम के द्वारा वसूली करने की शिकायत भी की।

गोढ़ी गांव में इस घटनाक्रम से आदिवासी समुदाय में काफी नाराजगी है। पीड़ित महिलाएं ट्रैक्टर की सवारी कर कोरबा पहुचीं। मारपीट की शिकार 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह घर पर अकेली थी, तब आबकारी कर्मचारियों ने मारपीट की।  किशोरी के साथ मारपीट होते देख गांव की महिला राजीन बाई बचाने पहुंची, तो उसे भी कर्मचारियों ने पीटा। राजीन बाई ने बताया कि एक चार पहिया वाहन में 5 लोग सवार थे, जिसमें तीन पुलिसकर्मी और दो सिविल ड्रेस में थे। सभी ने गुंडागर्दी दिखाते हुए मारपीट की। जब गांव वालों ने इसका विरोध  किया, तो सभी मौका देख भाग गए। 

इसके बाद सभी ग्रामीण एकत्रित हुए और उन्होंने पुलिस और प्रशासन से शिकायत करने का निर्णय लिया। महिलाएं ट्रैक्टर में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां छुट्टी का दिन होने के कारण रामपुर चौकी पुलिस में इसकी शिकायत की।महिलाओं ने पूरे मामले की जानकारी प्रशासन को दी। गांव वालों ने अवैध शराब के नाम पर नियमित वसूली करने पर रोक लगाने की मांग की। मामले में सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी जी एस पैकरा ने बताया कि ग्रामीणों ने फोन कर घटना क्रम की जानकारी दी है, लिखित शिकायत अब तक नही आई है। शिकायत आने पर कार्यवाही की जाएगी।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन