Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: 'बोला था न मरेगी...': इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट और युवती के गले में मार दिया चाकू, एक तरफा प्यार में किया हमला

News Desk / Sun, Dec 25, 2022


छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सनकी युवक ने एक तरफा प्यार के चलते एक युवती के गले में चाकू मार दिया। इससे पहले आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी डाली। इसमें गाली देते हुए लिखा है कि 'बोला था न मरेगी...'। फिलहाल युवती की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 

मेला देखने जा रही थी युवती
जानकारी के मुताबिक, तुमान गांव निवासी उमा कुमारी (19) रविवार शाम को अपनी सहेलियों के साथ मड़ई मेला देखने के लिए जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान जांजगीर के धनपुरी गांव निवासी चंद्रेश कंवर (23) पहुंच गया। उसने उमा की सहेलियों को डरा-धमका कर जाने के लिए कहा और फिर युवती के गले में चाकू से वार कर दिया। 

12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ कर घूमता रहता है आरोपी 
वारदात के बाद उमा की सहेलियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपी भाग निकला। वहीं युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह इधर-उधर घूमता रहता था। वहीं युवती भी 12वीं करने के बाद घर में ही रह रही थी।

मामा के घर आया तो युवती को देख प्यार करने लगा।
पुलिस ने बताया कि, जांजगीर के धनपुरी गांव निवासी चंद्रेश कंवर (23) के मामा का कोरबा के तुमान गांव में घर है। इस वजह से वह यहां आता रहता था। इस दौरान उसने गांव में ही रहने वाली उमा कुमारी (19) को करीब डेढ़ साल पहले देखा। इसके बाद चंद्रेश उससे एक तरफा प्यार करने लगा। चंद्रेश ने युवती से अपने प्यार का इजहार भी किया। 

घर में घुसकर आग भी लगा चुका था। 
युवती ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी को मना कर दिया। साथ ही साफ कर दिया था कि वह उसके पीछे न आए। इसके बाद भी चंद्रेश नहीं माना। करीब साल भर पहले तो वह घर में घुस आया और सबको डराकर अंदर बंद कर दिया। इसके बाद बाहर रखे पैरावट में आग लगा दी। फिर दूर-दूर से देखा करता था। कहीं से नंबर मिला तो कॉल भी करने लगा था। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन