Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: हॉकी विश्व कप में 100 दिन: कप्तान मनप्रीत ने कहा..यह सबसे रोमांचक चरण

MP CG Times / Wed, Oct 5, 2022


बेंगलुरु:  

ओडिशा के भुवनेश्वर-राउरकेला में 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप शुरू होने में 100 दिन रह गए हैं और भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा है कि यह तैयारी के लिए सबसे रोमांचक चरण है। टोक्यो ओलम्पिक और बमिर्ंघम राष्ट्रमंडल खेलों में टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद टीम से उम्मीदें बढ़ गयी हैं कि वह ट्रॉफी जीते।  देश में हॉकी का बुखार चढ़ रहा है और इस खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विश्व कप ट्रॉफी जीतने भारत पहुंचेंगे। भारत ने इस साल बमिर्ंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता है और वह अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए चैंपियन बनाने के लिए बेताब है।

मनप्रीत ने कहा, यह हमारे लिए रोमांचक समय है। विश्व कप शुरू होने में 100 दिन बचे हैं। हम इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट को जीतें। हमने ओलम्पिक के बाद से अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखी है और हम इसे विश्व कप में बरकरार रखना चाहेंगे।

उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी टीम ने पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार किया है और विश्व कप टीम को अपनी क्षमता साबित करने का पूरा मौका देगा।

हरमनप्रीत ने कहा, हम विश्व कप के शुरू होने का इन्तजार नहीं कर सकते। हमारी टीम ने पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार किया है और अब समय है कि हम अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलें और भारत के लिए एफआईएच विश्व कप जीतें। हम अपने खेल के हर पहलू पर काम कर रहे हैं जिनमें हमें सुधार करना है। मुझे लगता है कि हम इस विश्व कप के संस्करण में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

एफआईएच के सीईओ थियेरी वेल ने विश्व कप केलिए अपना रोमांच व्यक्त करते हुए कहा, यह रोमांचक है कि विश्व कप अब 100 दिन दूर है। हम भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम में शानदार मैचों का इन्तजार कर रहे हैं। एफआईएच की तरफ से मैं हॉकी इंडिया को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उसने विश्व कप की मेजबानी के लिए इतने शानदार प्रयास किये हैं।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, भुवनेश्वर-राउरकेला में विश्व कप 2023 की मेजबानी करना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। टूर्नामेंट की सभी तैयारियां सही दिशा में हैं और हम सबसे बड़े हॉकी टूर्नामेंट को आयोजित करने के लिए रोमांचित हैं। मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच जबरदस्त एक्शन को देखने के लिए हॉकी प्रशंसकों को भुवनेश्वर और राउरकेला आमंत्रित करता हूं।

भारतीय टीम विश्व कप के अपने पहले मैच में 13 जनवरी को राउरकेला में स्पेन से भिड़ेगी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन