Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: MP में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, मरने वालों में पति-पत्नी और बेटी भी शामिल

Four people died in Guna road accident: मध्यप्रदेश के गुना जिले में मंगलवार सुबह कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक उसके ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार पति-पत्नी, बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 गंभीर घायल हैं। ट्रक में कागज की रद्दी भरी हुई थी। कमानी टूटने की वजह से ट्रक कार पर पलटा। इसके ड्राइवर और क्लीनर घटनास्थल से भाग गए। यह हादसा बायपास पर ढाबे के पास हुआ। दरअसल, राजगढ़ जिले के सारंगपुर के तारागंज का परिवार भिंड जिले के लहार में मकान के उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहा था। परिवार के सदस्य तड़के 4 बजे कार से लहार के लिए रवाना हुए थे। सुबह 7.30 बजे गुना बायपास पर एक जेसीबी क्रॉस कर रही थी। इस वजह से ड्राइवर ने कार रोड से नीचे उतारकर खड़ी कर दी। जेसीबी क्रॉस हो जाने पर ड्राइवर ने कार को जैसे ही सड़क पर चढ़ाया, तभी पीछे आ रहा ट्रक टकराकर कार पर ही पलट गया। CM डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख इस घटना पर सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोक जताया। उन्होंने X पर पोस्ट किया- सारंगपुर से लहार जा रहे परिवार के गुना बायपास पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों के निधन और 2 लोगों के घायल होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। भगवान दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। घायलों को तुरंत स्वास्थ्य लाभ पहुंचाएं, ऐसी प्रार्थना है। शोकाकुल परिजनों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं। ट्रक ड्राइवर ने हॉर्न तक नहीं बजाया कार चला रहे सुमित ने बताया कि जेसीबी क्रॉस होने के बाद कार को वापस रोड पर लेकर आ रहा था, पीछ से स्पीड में ट्रक आया। ट्रक ड्राइवर ने न तो हॉर्न बजाया, न ही उसने ब्रेक लगाए। वह सीधा चला आया और गलत साइड ट्रक काट दिया। इससे ट्रक टकराते हुए कार पर पलट गया। मूल रूप से लहार का रहने वाला है परिवार हादसे में रामप्रकाश (40), पत्नी गीता बाई (35), बेटी रोशनी (15) और जय देवी (45) की मौत हो गई। भाई-बहन सुमित और राखी घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामप्रकाश पोस्ट मेट्रिक छात्रावास सारंगपुर (राजगढ़) में चौकीदार थे। इसीलिए परिवार यहां रहता था। वह झमुआ (लहार, भिंड) में बुआ जमुना बाई के यहां मकान के उद्घाटन में जा रहे थे। जयदेवी के पति हरिदास भी पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के अधीक्षक थे। उनकी 2018 में मौत हो गई थी। उनके बेटे सुमित को उनकी जगह अनुकंपा मिलने वाली है। सुमित कुछ समय पहले ही 18 साल का हुआ है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन