Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: रेत माफिया की खैर नहीं: अवैध खनन पर चला APR पुलिस का हंटर, 5 ट्रैक्टर ट्रॉली, मिनी ट्रक और एक JCB जब्त, दहशत में माफिया...

MP CG Times / Wed, Sep 29, 2021

अनूपपुर। जिले में एक बार फिर से जिला प्रशासन, खनिज विभाग अचानक सक्रिय हो गया है. अनूपपुर एसपी अखिल पटेल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई है. अवैध खनन के खिलाफ एक्शन लिया गया है. इसमें 5 ट्रैक्टर, मिनी ट्रक और एक JCB को जब्त किया गया है. पुलिस के मुताबिक शिकायत के अनुसार कार्रवाई की गई है. इसे भी पढ़ें: नाजायज रिश्ते का कत्ल: 5 साल पहले हुई माशूका की हत्या का खुला राज, राजेंद्रग्राम से प्रवीण गुप्ता गिरफ्तार, पढ़िए लव, सेक्स और धोखे की कहानी दरअसल, रेत माफिया बेखौफ होकर बकायदा जेसीबी मशीन से रेत का उत्खनन कर रहे थे. इसकी पुलिस को शिकायत मिली थी. रेत खनन धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे बाद शासन को लाखों रुपये का राजस्व का नुकसान हो रहा है. इस खबर के बाद अनूपपुर एसपी एक्शन मोड में नजर आए. रेत माफिया पर कार्रवाई की गई. इसे भी पढें: रूह कांपने वाली वारदात: शराबी पति को पीने से रोका तो कुल्हाड़ी से काट दी पत्नी की गर्दन, जानिए फिर क्या हुआ ?
बता दें कि अनूपपुर एसपी अखिल पटेल पदभार ग्रहण करने के बाद से अवैध कारोबारियों के खिलाफ निरन्तर अभियान चलाया जा रहे हैं. उनके खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं. शिकायतों के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा थाना प्रभारियों को अवैध रेत उत्खनन के स्थान चिन्हाकिंत कर कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं.
पुलिस के मुताबिक भेडवानाला के किनारे थाना रामनगर में रेत का अवैध उत्खनन की शिकायत मिली थी. इसके लिए अनूपपुर एसपी ने थाना प्रभारी रामनगर को कार्रवाई के निर्देश दिए थे. पुलिस ने विशेष टीम गठित कर भेडवानाला के किनारे को चिन्हित कर घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की.
इसे भी पढ़ें: APR पुलिस पर संगीन आरोप: सरकार पर अभद्र टिप्पणी, अपने ‘मददगार’ से गाली-गलौज और झूठे केस में फंसाने की धमकी पर कलेक्टर से शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा ?
रेड के दौरान जेसीबी (कटर पिलर) मशीन से अवैध रेत उत्खनन कर मिनी ट्रक में परिवहन के लिए लोड किया जा रहा था. उपरोक्त पोकलेन और मिनी ट्रक को जब्त किया गया. इसके साथ ही थाना बिजुरी में अवैध रेत का परिवहन करने पर आरोपी रामप्रसाद चन्द्रा निवासी कुदरी थानगांव के विरुद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा 379, 414 एवं म.प्र.खनिज अधि. की धारा 4/21 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है. आरोपियों में रविन्द्र राठौर, राहित कहार, राजाराम केवट कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन