Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

युवती की संदिग्ध मौत का गवाह था नाबालिग : अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन यादव के रूप में हुई है।

अमन 20 मई को हुई एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में चश्मदीद गवाह था। इतना ही नहीं, उसी ने पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी।

सुबह 3 बजे रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा

घटना बिजुरी के गलैयाटोला रेलवे ट्रैक पर सुबह करीब 3 से 3:30 बजे के बीच हुई। मालगाड़ी की टक्कर से अमन गंभीर रूप से घायल हो गया था।

सूचना मिलने पर आरपीएफ बौरीडांड की टीम मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए मनेंद्रगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।प्रारंभिक जांच में आरपीएफ इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

युवती के साथ हुई वारदात का था गवाह

बताया जा रहा है कि 20 मई की रात अमन अपनी महिला मित्र के साथ कोरजा कॉलरी के पास बैठा था। उसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया।

अमन ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया था, जबकि युवती के साथ बर्बरता की गई थी। घायल होने के बावजूद अमन ही युवती को अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां उसकी मौत हो गई थी।

घटना के बाद से मानसिक तनाव में था किशोर

विकास सिंह ने बताया कि अमन शुक्रवार शाम तक मामले की जांच के सिलसिले में थाने में मौजूद था।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि तड़के 3 बजे अमन सुनसान रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि युवती की मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में था।

दोनों आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

अमन की शिकायत पर पुलिस ने मामले में गोलू कुशवाहा और अख्तर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती की मौत दम घुटने के कारण हुई थी। फिलहाल अमन यादव की मौत के मामले में भी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन