Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: खाद्य मंत्री के जिले अनूपपुर में सुरक्षित नहीं महिलाएं: छोटी बहन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आई महिला से छेड़छाड़, जबरदस्ती मुंह दबा कर झाड़ियों में ले गया

MP CG Times / Thu, Aug 18, 2022

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से खाद्य मंत्री बिसाहूलाल आते हैं. उनके जिले में अब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. दिनदहाड़े अनूपपुर में महिला के साथ छेड़छाड़ कर रेप करने की कोशिश की गई है. यह घटना उस वक्त की है, जब महिला अपने छोटी बहन को रेलवे स्टेशन छोड़ने गई थी. तभी हवश के पुजारी युवक ने महिला पर हमला बोल दिया. हाथ पकड़ने के बाद मुंह दबाकर जबरन झाड़ियों में ले गया. महिला किसी तरह उसके चंगुल से भागी और थाने में मामले दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक पूरा मामला भालूमाड़ा थाना क्षेत्र का है. शादीशुदा महिला अपनी छोटी बहन को छोड़ने रेलवे स्टेशन गई थी. रेलवे स्टेशन से लौटते वक्त युवक ने रास्ते में पीड़िता को रोका और जबरन हाथ पकड़कर मुंह दबाकर झाड़ियों की तरफ ले गया. वह जबरदस्ती करने लगा. पीड़िता ने किसी तरह मशक्कत की और युवक के चंगुल से निकल भागी. पीड़िता भागकर सरपंच के घर पहुंची, जहां उसने सरपंच को पूरी घटना के बारे में बताया. जिसके बाद पीड़िता ने अपने पति को भी पूरी घटना की जानकारी दी. पीड़िता और उसके पति ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पीड़िता की शिकायत पर भालूमाड़ा पुलिस ने धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन