Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

अनूपपुर में 6 लाख की चोरी का खुलासा : P&G कंपनी का सेल्स एग्जीक्यूटिव ही निकला मास्टरमाइंड, 4 आरोपी गिरफ्तार

एमपी के अनूपपुर पुलिस ने ‘प्रोक्टर एंड गैंबल’ (P&G) कंपनी के गोदाम में हुई करीब 6 लाख रुपए की चोरी का खुलासा कर दिया है। यह वारदात 9 दिसंबर 2025 की रात अमरकंटक रोड स्थित टच स्टोन सर्विस कंपनी के गोदाम में हुई थी। चोरों ने गोदाम के पीछे की दीवार में बड़ा छेद किया और दरवाजा उखाड़कर अंदर घुस गए थे।

गोदाम में घुसने के बाद चोर कंपनी के महंगे उत्पादों से भरे कई कार्टून चुराकर फरार हो गए थे। घटना के बाद ब्रांच इंचार्ज ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

कंपनी का ही सेल्स एग्जीक्यूटिव निकला साजिशकर्ता

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अनूपपुर ब्रांच में पिछले दो साल से सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत अंजनी कुमार दुबे ने ही इस चोरी की पूरी साजिश रची थी। गोदाम की पूरी जानकारी होने के कारण उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

दोस्तों के साथ मिलकर दिया चोरी को अंजाम

अंजनी कुमार दुबे ने अंकित द्विवेदी, शिवांशू अवधिया और मानस सिंह के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। चोरी के बाद सारा सामान रामजानकी मंदिर के पास किराए पर ली गई एक दुकान में छिपा दिया गया था।

पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

सोमवार रात पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी की और चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन