Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: अनूपपुर में इश्क का कत्ल: बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर की गर्लफ्रेंड की हत्या, जानिए फिर कैसे पकड़े गए कातिल ?

MP CG Times / Sat, Mar 12, 2022

शैलेन्द्र विश्वकर्मा, अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. हत्यारे प्रेमी ने अपनी प्यार को ही मार डाला और कुएं में दफन कर दिया. इस खौफनाक वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया था, जिसे अनूपपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारों ने गला दबाकर हत्या की थी. आरोपी के मुताबिक प्रेमिका उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. इसलिए मार डाला. अब 6 महीने बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मंटोलिया निवासी क्रांति कोल के धनगांव निवासी अजय बिहारी पटेल का करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमिका अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. युवती क्रांति कोल अलग जाति की थी. इसलिए अजय बिहारी पटेल उससे शादी नहीं करना चाहता था. इससे परेशान होकर प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई. अजय ने अपने दूसरे साथी सुग्रीव कोल के साथ मिलकर 17 अक्टूबर 2021 को योजना बनाई और क्रांति कोल को धनगावां स्थित केसर खदान में बने कच्चे मकान में ले गया, जहां मुंह दबाकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. कुछ ही दूरी पर शव को बोरे में डालकर पत्थर से बांधकर रामकुमार के कुएं में डाल दिया. लंबे समय के बाद 28 जनवरी को राजमकुमार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके खेत के कुएं में एक कंकाल तैर रहा है. जिस पर पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि लापता क्रांति कोल का कंकाल है. जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध के तौर पर क्रांति के प्रेमी अजय बिहारी पटेल को हिरासत में लिया. अब पूछताछ में हत्या का खुलासा हुआ है. कोतवाली पुलिस ने प्रेमी अजय बिहारी और उसके साथी सुग्रीव कोल को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन