Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

थाना प्रभारी की होटल में संदिग्ध मौत : बेड पर मिला शव, खून की उल्टियों की आशंका, अभी लाइन अटैच थे

मध्यप्रदेश के धार जिले के मोहन टॉकीज इलाके में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक होटल के कमरे में थाना प्रभारी का शव मिला। मृतक अधिकारी उर्स ड्यूटी के सिलसिले में खरगोन से धार आए हुए थे और होटल में ठहरे हुए थे। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया।

मृतक की पहचान खरगोन जिले के करण सिंह रावत के रूप में हुई है, जो बरूड़ थाना प्रभारी रह चुके थे और वर्तमान में लाइन अटैच थे। वे 13 दिसंबर से उर्स आयोजन के दौरान धार में ड्यूटी पर तैनात थे।

खून की उल्टियों से मौत की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि थाना प्रभारी लंबे समय से लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। होटल के कमरे में बेड और आसपास खून फैला हुआ मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उन्हें खून की उल्टियां हुई होंगी। हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस और एफएसएल जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी होटल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया, लेकिन टीम उपलब्ध नहीं होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धार जिला अस्पताल भेजा गया।

मर्ग कायम, हर एंगल से जांच

कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। जिस कमरे में शव मिला है, उसे सील कर दिया गया है और किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति साफ हो पाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन