Logo
Breaking News Exclusive
नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक

डिंडोरी में खौफनाक वारदात : किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हरई गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक किराना व्यवसायी के सूने घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने पहले चोरी की घटना को अंजाम दिया और फिर साक्ष्य छिपाने या पहचान उजागर होने के डर से व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी।

वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

ऊधोराम साहू के रूप में हुई पहचान, अकेला पाकर बनाया निशाना

मृतक व्यापारी की पहचान हरई गांव निवासी किराना व्यवसायी ऊधोराम साहू के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना के समय ऊधोराम घर पर पूरी तरह अकेले थे। इसी का फायदा उठाकर बेखौफ बदमाश घर के भीतर दाखिल हुए।

पूरे घर की अलमारियां और सामान अस्त-व्यस्त और बिखरा हुआ पाया गया है, जिससे जाहिर होता है कि बदमाशों ने नकदी और कीमती सामानों के लिए पूरे घर को छाना।

चोरी के दौरान हत्या की आशंका, साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

घटना की भनक लगते ही मृतक के परिजन और विक्रमपुर चौकी प्रभारी अतुल हरदहा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस आशंका जता रही है कि अज्ञात आरोपियों ने चोरी की नीयत से घर में प्रवेश किया था और विरोध करने या पहचान लिए जाने की वजह से उन्होंने ऊधोराम साहू की हत्या कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

SDOP बोले- जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीओपी (SDOP) अजय तिवारी ने बताया कि घटना की हर पहलू से गंभीरता से विवेचना की जा रही है। बदमाशों ने चोरी में कितना कैश और सामान पार किया है और इस वारदात के पीछे मुख्य वजह क्या रही, इसका सटीक खुलासा पूरी जांच के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन