Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: लट्‌ठबाज डॉक्टर का VIDEO: MP में शख्स ने महिला को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा, हाथ-पैर में आई चोटें, जानिए फिर क्या हुआ ?

MP CG Times / Mon, Oct 18, 2021

विदिशा। गंजबासौदा में उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टर का लट्‌ठ चलाने का वीडियो सामने आया है. उसने अपनी चाची और चचेरी बहन को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा. घायल मां-बेटी का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है. घटना नगर के मील मार्ग स्थित तारण तरण पाठशाला के पास रविवार की है. आरोपी डॉक्टर मप्र का है, लेकिन मथुरा में नौकरी करता है. पुष्पलता जैन (50) 18 साल की बेटी संस्कृति के साथ अपनी साड़ी की दुकान पर बैठी थीं, तभी उनका जेठ सूरजमल जैन अपने बेटे डॉ. आशीष जैन के साथ आया. गालियां देते हुए उसी समय मकान खाली करने का दबाव बनाने लगे. उन्होंने दुकान का सामान बाहर फेंक दिया. जब उनको ऐसा करने से रोका और पुलिस से शिकायत की बात कही तो सूरजमल और आशीष भड़क गए. दोनों ने पुष्पलता और संस्कृति की डंडों से पिटाई शुरू कर दी. वह जान बचाकर भागी तो उनको दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा, फिर सड़क पर गिराकर डंडे से पीटता रहा. यह पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया. इस मामले में थाना प्रभारी सुमी देसाई का कहना है कि महिला और बेटी के हाथ-पैर में चोट आई है. आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है. आधे घंटे तक की मारपीट पुष्पलता ने कहा- हमें घर जाते समय चौराहे पर डंडे से पीटा गया. जब वह मुझे पीट रहा था तो बेटी वीडियो बनाने लगी. यह देख उसने बेटी को भी पीटना शुरू कर दिया. उसने अलग-अलग समय में आधे घंटे से भी ज्यादा देर तक मारा. मेरे शरीर के अंग-अंग में चोट आई है. बेटी को कोई उठाने वाला नहीं है, मुश्किल से स्कूटर पर बेटी को अस्पताल पहुंचवाया. अस्पताल में भी बेहतर इलाज नहीं मिला. पुलिस की एक मैडम आई थीं. पूरे कागज लेकर चली गईं. ये है पूरा विवाद सूरजमल जैन पहले गंजबसौदा में किराए के मकान में रहते थे. मकान जिस जमीन पर बना था, वो तारण तरण ट्रस्ट की थी. सूरजमल जब यहां से विदिशा जाने लगे तो उन्होंने मकान अपने छोटे भाई जिनेश जैन को दे दिया. सूरजमल परिवार के साथ विदिशा में शिफ्ट हो गए. अब इस जमीन पर जिनेश ने मकान बना लिया है. इस मकान में दुकान भी है. इसी मकान को खाली करने के लिए सूरजमल और आशीष लगातार जिनेश के परिवार पर दबाव बना रहे हैं. https://www.facebook.com/243642027564187/posts/274477877813935/   ये कैसा पति! पत्नी को पहले दी नींद की गोलियां, फिर कोबरा से डसवा कर की हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन