Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: बस में मां-बेटे की गई जान: AC बस में सफर के दौरान शिक्षिका और उसके बेटे का घुटा दम, अस्पताल में मौत

MP CG Times / Tue, Apr 19, 2022

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में बड़ी घटना हुई है. पुणे से इंदौर आ रहे मां बेटे की बस में अचानक हालत बिगड़ गई. जिसके बाद दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत मां-बेटे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस में लगे अग्रिशमन यंत्र से गैस रिसाव के कारण दोनों की तबीयत बिगड़ी थी. हालांकि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया दम घुटने से महिला और उसके बेटे की तबीयत बिगड़ी है. निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. मृतिका की पहचान दीपिका पटेल और बेटे आदित्य पटेल 11 वर्ष निवासी नानाखेड़ा बस स्टैंड उज्जैन के रूप में हुई है. संयोगितागंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वेदनगर निवासी शिक्षिका दीपिका 38 वर्षीय पति संदीप पटेल अपने बेटे आदित्य राज उम्र 11 वर्ष और मां पुष्पा उम्र 56 वर्ष के साथ रविवार रात पुणे से एसी बस में सवार होकर उज्जैन आने के लिए निकले थे. अशोक ट्रेवल्स कंपनी की स्लीपर बस में यात्रा के दौरान अचानक दीपिका ने कंडक्टर से दम घुटने की शिकायत की. जिस पर कंडक्टर ने दीपिका की बात पर ध्यान नहीं दिया कि एसी से गैस की गंध आ रही है. इंदौर पहुंचते ही दीपिका और उनके बेटे की तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद दीपिका और उनके बेटे आदित्य राज को इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह 10 बजे अस्पताल के डॉक्टरों ने आदित्य राज को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दीपिका की भी दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस ने एमवाय अस्पताल में दोनों का पीएम कराया. इस मामले में पुलिस अब बस के चालक और परिचालक से भी बयान लेगी. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन