Logo
Breaking News Exclusive
मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? BJP सांसद Himadri Singh ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, जानिए किन-किन मांगों पर चर्चा ? हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? BJP सांसद Himadri Singh ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, जानिए किन-किन मांगों पर चर्चा ? हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ?

: MP में तालाब में डूबे 2 दोस्त: घर गंदा ना हो इसलिए गए थे नहाने, किनारे बैठा फ्रेंड बेबस होकर चीखता रहा, आंखों के सामने हुई मौत

MP CG Times / Wed, Mar 23, 2022

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां दो दोस्तों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. दो घरों के चिराग तालाब में बुझ गए हैं, जिससे परिवार में मातम पसर गया है. वहीं इलाके में दहशत का माहौल है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

दरअसल, रंग पंचमी पर दो दोस्तों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. मामला मानपुर का है. तीन दोस्त रंगपंचमी खेलने के बाद घर गंदा ना हो इसलिए तालाब पर नहाने पहुंचे थे. दो दोस्तों को तैरना नहीं आता था. नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए. वहीं किनारे पर नहा रहा तीसरा दोस्त देखते रह गया. उसकी आंखों के सामने उसके दो दोस्त गहरे पानी में चले गए. उसने घबराकर आसपास के लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. TI विजय सिसौदिया के मुताबिक ग्राम खुर्दी में रहने वाले तीन दोस्त पीयूष (20) पुत्र दिनेश गेहलोत, मयंक (18) पुत्र प्रदीप भाटी तालाब के बीचोंबीच पहुंचकर नहा रहे थे. दोनों को तैरना नहीं आता था. वहीं राहुल यादव (34) तालाब किनारे ही नहा रहा था. पुलिस ने बताया कि रंगपंचमी पर रंग खेलने के बाद करीब ढाई बजे वे नहाने के लिए गांव से एक किमी दूर नाहरखेड़ी के तालाब पर पहुंचे थे. राहुल ने बताया- दोस्त मेरे सामने डूब गए राहुल ने बताया कि दोपहर का समय होने के चलते तालाब के आसपास कोई नहीं था. दोनों दोस्तों को डूबते देखकर पहले मैं घबराया, फिर आसपास के ग्रामीणों से मदद मांगी, लेकिन तब तक पीयूष और मंयक तालाब में दिखना बंद हो गए थे. इसकी सूचना पहले परिवार और फिर पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल SDRF की टीम को सूचना दी और दोनों को तालाब में ढूंढ़ना शुरू किया. देर रात तक दोनों शव मिले SDRF की टीम ने शाम 6 बजे से सर्चिंग शुरू की, रात तक दोनों के शव मिल गए. करीब साढ़े आठ बजे के पीयूष का शव मिल गया. वहीं मयंक का शव रात करीब 12 बजे के बाद मिला. राहुल ने बताया कि मंयक ने इस साल 12 की परीक्षा दी थी. वह मानपुर में ही स्कूल में जाता था. परिवार में उसकी एक छोटी बहन है. पिता खेती करते हैं. पीयूष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. उसके दो भाई आयुष ओर अनिल हैं. पिता की दुकान के साथ खेती भी करते हैं. राहुल ने काफी समय पहले पढ़ाई छोड़ दी. वह अभी किसानी का काम ही करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन