Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

अनूपपुर में कार की टक्कर से युवक की मौत : कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक राहुल कुमार चंद्रा की मौत हो गई। 11 फरवरी की रात बरतराई गांव में तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल युवक को कई अस्पतालों में रेफर किया गया, लेकिन बिलासपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी सांसें थम गईं।

मृतक के पिता शिव प्रसाद चंद्रा के अनुसार, राहुल बुधवार को बाइक से किसी काम से घर से निकला था। बरतराई गांव में उसने अपनी बाइक खड़ी कर दुकान के किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल सड़क से दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

एक के बाद एक अस्पताल में रेफर

युवक के मित्र गणेश केवट ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन राहुल को तत्काल कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया।

अनूपपुर में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे शहडोल जिला अस्पताल भेज दिया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर बिलासपुर (छत्तीसगढ़) रेफर कर दिया गया।

गुरुवार शाम जब परिजन राहुल को बिलासपुर ले जा रहे थे, तब वेंकटनगर से करीब 4 किलोमीटर आगे उसकी सांसें उखड़ गईं और उसकी मौत हो गई।

शुक्रवार को हुआ पोस्टमॉर्टम

राहुल का शव लेकर परिजन वापस जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचे। देर रात होने के कारण पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं हो सकी।

शुक्रवार दोपहर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन