Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: शादी के 7 दिन बाद 8 लोगों का मर्डर: MP में पत्नी, मां-बहन, भाई-भाभी, भतीजे-भतीजियों को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद लगा ली फांसी

Madhya Pradesh Chhindwara 8 people murdered then suicide: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक आदिवासी युवक ने अपने परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर अपनी मां, बहन, भाई, भाभी और दो भतीजों-भतीजियों को मार डाला। उसने अपने घर में मौजूद चाचा के 10 साल के बेटे पर भी हमला किया, लेकिन वह अपनी जान बचाकर भाग निकला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना तामिया तहसील के थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव की है। दरअसल, मंगलवार-बुधवार की रात 2.30 बजे आरोपी दिनेश उर्फ ​​भूरा ने अपनी पत्नी (23), मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजे (5), दो भतीजियों (4 और डेढ़ साल) की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत है। गांव में पुलिस बल तैनात है। युवक ने अपने परिवार की हत्या और फिर आत्महत्या क्यों की, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी का कहना है कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम घटना की जांच कराएंगे। मंत्री संपतिया उइके को मौके पर जाने को कहा गया है।' पुलिस को सुबह 3 बजे मिली सूचना एसपी मनीष खत्री के मुताबिक, आरोपी की 21 मई को शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि दिनेश की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इससे पहले उसका होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में इलाज भी हुआ था। पुलिस को घटना की सूचना सुबह 3 बजे मिली। आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घर में शव पड़े थे, थोड़ी दूरी पर आरोपी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ था। घर में हत्या...फिर पहुंचा चाचा के घर एसपी ने बताया कि बोदल कछार आदिवासी बहुल गांव है। आरोपी दिनेश का घर गांव के एक तरफ है। यहां बस्ती कम है। परिवार के सभी सदस्यों की हत्या करने के बाद वह अपने चाचा के घर पहुंचा। चाचा का घर उसके घर से 50 मीटर दूर है। यहां उसने 10 साल के बच्चे पर हमला कर दिया, कुल्हाड़ी बच्चे के जबड़े में लगी। इस बीच उसकी दादी आ गई और चिल्लाने लगी तो आरोपी भाग गया। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। एसपी के मुताबिक पुलिस ने जंगल में तलाशी ली। आरोपी का शव गांव से 150 मीटर दूर नाले के किनारे पेड़ से लटका मिला। बच्चे को उपचार के लिए तामिया से छिंदवाड़ा ले जाया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की है। पीसीसी चीफ ने एक्स पर लिखा- गरीबी, बेरोजगारी ने परिवारों को तनाव में डाला पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'मैं मध्य प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।' मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, 'मध्य प्रदेश जंगलराज के चरम को पार कर चुका है। गरीबी, बेरोजगारी और आर्थिक तंगी ने बड़ी संख्या में परिवारों को तनाव और अवसाद में धकेल दिया है। महंगाई ने सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों को प्रभावित किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन