Logo
Breaking News Exclusive
क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया

शहडोल में भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक से बोलेरो टकराई, ड्राइवर समेत 2 की मौत, 5 गंभीर

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुनघुटी में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मदारी ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक बोलेरो वाहन जा टकराई। इस हादसे में बोलेरो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान बोलेरो चालक इजहार खान (32), निवासी मेढकी, और एक युवती के रूप में हुई है। चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृत युवती शहडोल डीएफओ श्रद्धा पेंद्रो के परिवार की सदस्य थी।

5 युवतियां गंभीर रूप से घायल

हादसे में घायल युवतियों की पहचान श्रेया मर्सकोले (20), भानुशी मरावी (20), जूही बनर्जी (22), साक्षी मर्सकोले (22) और मीनाक्षी मर्सकोले (26) के रूप में हुई है। सभी घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नरसरहा से बांधवगढ़ जा रही थी बोलेरो

पुलिस के अनुसार, बोलेरो वाहन नरसरहा डिपो से बांधवगढ़ की ओर जा रहा था। वाहन में सवार सभी लोग शहडोल डीएफओ श्रद्धा पेंद्रो के पारिवारिक सदस्य बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सभी लोग नरसरहा डिपो स्थित शासकीय आवास पर भोजन करने के बाद निजी यात्रा पर निकले थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन