Logo
Breaking News Exclusive
1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट

शहडोल में रिटायर्ड बैंककर्मी की संदिग्ध मौत : शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश

मध्यप्रदेश के शहडोल शहर में एक रिटायर्ड बैंककर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। बलपुरवा बस स्टैंड क्षेत्र स्थित अपने घर में 81 वर्षीय जगदीश प्रसाद मिश्रा मृत पाए गए। प्रारंभिक जांच में उनके शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जगदीश प्रसाद मिश्रा घर में अकेले रहते थे। बुधवार सुबह खाना बनाने पहुंची महिला ने उन्हें मुख्य कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई।

शरीर पर चोट के निशान, बुलाई गई फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है।

पुलिस अब आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के समय घर के आसपास कौन मौजूद था और किसी संदिग्ध गतिविधि को किसी ने देखा या नहीं।

चोरी या रंजिश? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का असली राज

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे लूटपाट या किसी अन्य रंजिश का कारण तो नहीं है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

सीएसपी राजेंद्र मोहन दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन