Logo
Breaking News Exclusive
क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया

अनूपपुर में जन्मदिन की पार्टी में हत्या : खर्च हिसाब के विवाद में युवक को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, मातम में बदली खुशियां

अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानपुर में शनिवार देर रात जन्मदिन की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। बर्थडे पार्टी के दौरान खर्च के हिसाब को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर की रात करीब 9 बजे ग्राम मानपुर में महेंद्र चौधरी (18) के जन्मदिन का आयोजन किया गया था। पार्टी में 20–25 लोग शामिल हुए थे। केक काटने के बाद मंगेश चौधरी और निलेश चौधरी के बीच बर्थडे खर्च को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव कर रहे दुर्गेश चौधरी को आरोपी कौशल चौधरी (40) ने थप्पड़ मार दिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

डंडे से कोमल चौधरी पर तीन-चार ताबड़तोड़ वार

रात करीब 11 बजे दुर्गेश के पिता कोमल चौधरी (41) अपने बेटे को घर ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद कौशल चौधरी ने अचानक डंडे से कोमल चौधरी पर तीन-चार ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कोमल जमीन पर गिर पड़े और उनके कान से खून बहने लगा।

घायल को तत्काल डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल अनूपपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रात में ही जांच शुरू की। रविवार सुबह एफएसएल टीम की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने इस मामले में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी कौशल चौधरी पिता दासु चौधरी, निवासी मानपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन