Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: रात में नकली नोट और दिन में डिलीवरी का कारोबार: यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापना, जानिए पकड़ाया युवक

MP Bhopal Delivery boy arrested for learning to print fake notes from YouTube: एमपी के भोपाल में एक युवक ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का हुनर ​​सीखा और रात के अंधेरे में उन नोटों को बाजार में चलाना शुरू कर दिया, ताकि किसी को शक न हो। जब तक वह पुलिस की गिरफ्त में आया, तब तक वह करीब 40 हजार रुपये के नकली नोट खपा चुका था। आरोपी दिन में स्विगी के लिए डिलीवरी बॉय का काम करता था और रात में नकली नोट लेकर दुकानों और बाजारों में जाता था। पुलिस ने शुक्रवार रात निशातपुरा इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा। वह एक्टिवा पर जा रहा था और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर उसे रोका गया और तलाशी ली गई तो नकली नोट मिले। आरोपी अपने घर में ही नकली नोट छाप रहा था आरोपी की पहचान जाकिर खान के रूप में हुई है, जो कोहेफिजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर पर ही एचपी प्रिंटर और सामान्य एफ-4 साइज के कागज का इस्तेमाल कर नकली नोट छापता था। शनिवार सुबह पुलिस उसे उसके घर ले गई, जहां से 100 रुपये के 72 नकली नोट और 50 रुपये के 59 नकली नोट बरामद किए गए। साथ ही नकली नोट छापने में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रिंटर को भी जब्त कर लिया गया। यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापना सब इंस्पेक्टर एमडी अहिरवार के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह इस पूरे गोरखधंधे में अकेला शामिल था। उसने किसी से कोई ट्रेनिंग नहीं ली, बल्कि यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापना सीखा। फिर उसने घर पर ही सेटअप तैयार किया और रात में इन्हें बाजार में चलाना शुरू कर दिया। फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने किन दुकानों में नकली नोट चलाए और उसका किसी बड़े नेटवर्क से कोई कनेक्शन तो नहीं है। छोटे नोट छापे ताकि पकड़ा न जा सके पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जानबूझकर 50 और 100 रुपये के नोट ही छापे, क्योंकि लोगों का ध्यान इन छोटे नोटों पर कम जाता है और दुकानदार इन्हें जल्दी पहचान नहीं पाते। इसी कारण वह करीब छह महीने से इन नोटों को बाजार में चला रहा था। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन