Logo
Breaking News Exclusive
1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट

: शादी के दूसरे दिन दूल्हे की हत्या: बीच सड़क पर बदमाशों ने किया झगड़ा, फिर चाकू मारकर उजाड़ दिया दुल्हन का सुहाग

Groom murdered on the next day of marriage: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में शादी के अगले ही दिन बीच सड़क पर दूल्हे की हत्या कर दी गई. दूल्हे के परिजन और दुल्हन समेत बारात में गए कई लोग चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं बचाया. दबंगों ने दूल्हे की चाकू मारकर हत्या कर दी. दूल्हे का भाई भी गंभीर रूप से घायल है. मामला इंदौर के पास महू के परिवार का है. महू के दीपक सोंधिया यूपी के ललितपुर में शादी कर लौट रहे थे. उनके साथ भाई राजकुमार, भाभी आरती, पत्नी पूजा, मां कैलाशी, पिता लक्ष्मीनारायण, दो बेटियां और एक रिश्तेदार भी थे. परिवार एसयूवी कार से ललितपुर से भोपाल होते हुए महू के शांतिनगर स्थित अपने घर जा रहा था. कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक कार ने उन्हें ओवरटेक किया. घटना कनाड़िया ब्रिज के पास सर्विस रोड पर हुई. ओवरटेक के दौरान दोनों कार सवारों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद आरोपियों ने आगे बढ़कर दीपक को रोका और कार से बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी. बदमाशों ने दीपक और राजकुमार दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी. जिसके बाद पीछे से आ रही बदमाशों की दूसरी कार भी वहां रुकी और उसमें सवार बदमाशों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया. अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त सभी आरोपी नशे में थे. घटना के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया है. सद्दाम के खिलाफ कई बड़े अपराध दर्ज हैं. कुछ समय पहले उसका सलमान लाला गैंग से विवाद हो गया था. इसमें एमवाय अस्पताल में हुई फायरिंग में भी उसका नाम आया था. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन जेल से बाहर आते ही सद्दाम और उसके साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन