Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ?

: पत्नी ने पति से ठगे 38 लाख: MP में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर प्रेमी के साथ रची साजिश, गायब कर दिया सोना

MP Jabalpur woman cheated husband of 38 lakhs: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुराल वालों को लाखों रुपए का चूना लगा दिया। इतना ही नहीं घर में नकली सोना रख दिया और असली सोने के जेवर गायब कर दिए। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता ने मदन महल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 20 फरवरी को एफआईआर के बाद पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही थी। इस दौरान पता चला कि महिला का प्रेमी नरसिंहपुर में छिपा हुआ है। पुलिस जब उसे पकड़ने मौके पर पहुंची तो उसने बताया कि वह बीमार है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानिए पूरा मामला उधर, पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। महिला ने पति पर नौकरी का दबाव बनाकर प्रेमी के खाते में 38 लाख रुपए ट्रांसफर भी करवा लिए। इतना ही नहीं उसने घर में रखे 20 तोला से ज्यादा सोने के जेवर भी गायब कर दिए। 4 साल पहले हुई थी शादी सिवनी जिले के धूमा में रहने वाले रुद्र प्रताप मिश्रा राजस्व निरीक्षक के पद पर थे। 2021 में उनके इकलौते बेटे आदित्य मिश्रा की शादी नरसिंहपुर निवासी पूजा दुबे से हुई थी। शादी के कुछ महीने तक तो सब ठीक रहा। इसी बीच पूजा का प्रेमी आकाश नेमा आने-जाने लगा। पूजा उसे अपना सौतेला भाई कहती थी। पूजा ने अपने पति और ससुर पर दबाव बनाया कि आकाश की अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है। वह उसे शिक्षा विभाग में नौकरी लगवा देगा। इतना ही नहीं उसने अपने पति आदित्य को पटवारी की नौकरी लगवाने की बात भी कही। ससुर रुद्र प्रताप ने इसके लिए पैसे देने से मना कर दिया तो पूजा ने अपने पति आदित्य को मना लिया। शादी के लिए कोर्ट आए युवक को वकीलों ने पीटा: MP में लव जिहाद के आरोप में पिटाई, हिंदू लड़की के साथ आया था इसके बाद आदित्य ने अपने पिता को बताए बिना 17 अगस्त 2022 से 7 जुलाई 2024 तक आकाश नेमा के खाते में 38 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस बीच आकाश आदित्य के घर आता-जाता रहा। आकाश ने आदित्य को कुछ फोटो दिखाए और बताया कि उसने उन सभी की सरकारी विभाग में नौकरी लगवा दी है। आदित्य ने बताया कि जब भी वह घर आता तो कहता कि बस कुछ दिन और फिर दोनों की नौकरी लग जाएगी। मेरे पिता इस पूरे मामले से अनजान थे। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो वे धमकाने लगे कुछ दिनों बाद जब रुद्र प्रताप को पता चला कि उनके बेटे आदित्य ने अपनी पत्नी पूजा के कहने पर आकाश को 38 लाख रुपए दिए हैं तो उन्होंने दोनों से पैसे मांगे। जिसके बाद आकाश और पूजा ने पिता-पुत्र को धमकाना शुरू कर दिया। जब वे बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि सोना नकली है जनवरी 2024 में रुद्र प्रताप को किसी काम से गोल्ड लोन लेना था। वे अपनी पत्नी के जेवर लेकर एसबीआई बैंक पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि यह सोना नकली है। यह सुनते ही रुद्र प्रताप के होश उड़ गए, वे तुरंत घर आए और बहू पूजा से उसके जेवर मांगे। बहू ने मना कर दिया और कहा कि जेवर उसके मायके में रखे हैं। आदित्य ने जब इस पूरे मामले की जानकारी अपने ससुर राजेंद्र दुबे को दी तो वे भी जबलपुर पहुंच गए, विवाद न बढ़े इसलिए पूजा को उसके पिता के साथ नरसिंहपुर भेज दिया गया। असली जेवर बदलकर नकली कर दिए रुद्र प्रताप को यह बात समझ में आ गई थी कि उसकी बहू पूजा ने आकाश नेमा के साथ मिलकर न सिर्फ उससे 38 लाख रुपए ठगे हैं, बल्कि लाखों रुपए के जेवर भी गायब कर दिए हैं। रुद्र प्रताप की शिकायत पर मदन महल थाना पुलिस ने पूजा दुबे और उसके साथी आकाश नेमा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस बीच आदित्य ने पूजा और आकाश के मोबाइल नंबर पर कॉल किया। उनके नंबर बंद मिले। आदित्य ने अपने ससुर से जानकारी मांगी तो उन्होंने भी कुछ नहीं बताया। आदित्य का कहना है कि पूजा की मां को यह बात अच्छी तरह पता थी कि उसने असली जेवर बदलकर नकली जेवर रख दिए हैं, क्योंकि वह पहले भी एक बार ऐसा कर चुकी थी। नरसिंहपुर में मिला आकाश एफआईआर दर्ज करने के बाद मदन महल थाना पुलिस लगातार पूजा और आकाश की तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि आकाश नरसिंहपुर में देखा गया है। बस स्टैंड चौकी प्रभारी दिनेश गौतम टीम के साथ वहां पहुंचे तो आकाश वहां मिल गया, हालांकि पूजा उनके साथ नहीं थी। आकाश ने पुलिस को अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच, शनिवार को पता चला कि आकाश उस अस्पताल से गायब है जहां उसे भर्ती कराया गया था। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन