Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

शहडोल में अतिथि शिक्षक ने की आत्महत्या : घर में फांसी पर मिला शव, मां की मौत के बाद मानसिक तनाव में था

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत चुहिरी गांव में बुधवार को एक अतिथि शिक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक ने अपने ही घर में आत्महत्या की, जिससे गांव में शोक की लहर फैल गई।

मृतक की पहचान दिलीप गुप्ता (43) पुत्र स्वर्गीय नत्थूलाल गुप्ता के रूप में हुई है। वह पास के बरेली गांव स्थित एक स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। दिलीप अविवाहित थे और उनकी एक विवाहित बहन है।

मां के निधन के बाद थे अवसाद में

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिलीप गुप्ता करीब दो महीने पहले अपनी मां के निधन के बाद से मानसिक रूप से अवसाद में थे। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, मां की मौत के बाद वे गुमसुम रहने लगे थे और सामाजिक गतिविधियों से भी दूरी बना ली थी।

दरवाजा तोड़ने पर दिखी सच्चाई

बुधवार सुबह जब दिलीप ने काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खोला, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दिलीप का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

सूचना मिलते ही गोहपारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

गांव में शोक का माहौल

इस दुखद घटना के बाद चुहिरी गांव में शोक और संवेदना का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक को शांत स्वभाव और जिम्मेदार व्यक्ति बताया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन