Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

शहडोल में ड्राइवर समेत खदान में डूबा डंपर : हादसे के 3 महीने बाद डंपर ऑपरेटर का कंकाल बरामद, खदान की गहराई 100 फीट से अधिक

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के धनपुरी क्षेत्र में स्थित एसईसीएल की ओपन कास्ट माइन (OCM) में हुए हादसे के तीन महीने बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। 11 अक्टूबर 2025 को हुए हादसे में लापता डंपर ऑपरेटर अनिल कुशवाहा का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। रीवा निवासी अनिल कुशवाहा का कंकाल डूबे हुए डंपर के अंदर से मिला है।

यह हादसा उस समय हुआ था जब बंद पड़ी खदान में मिट्टी भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान डंपर चालक अनिल कुशवाहा सहित पूरा डंपर गहरे पानी में जा गिरा और पूरी तरह डूब गया। घटना के बाद से ही अनिल कुशवाहा लापता थे।

रेस्क्यू में आई थी बड़ी मुश्किल

हादसे के तुरंत बाद एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ अनूपपुर की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया था। लेकिन खदान की गहराई 100 फीट से अधिक होने और भारी मात्रा में पानी भरे होने के कारण उस समय रेस्क्यू में सफलता नहीं मिल सकी थी।

पानी कम होते ही दिखा डूबा हुआ डंपर

घटना के बाद से खदान से लगातार पानी निकालने और मिट्टी भरने का काम जारी था। जैसे ही पानी का स्तर काफी कम हुआ, मंगलवार को एसईसीएल प्रबंधन को डूबा हुआ डंपर नजर आया। इसके बाद तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई।

एसडीईआरएफ ने निकाला कंकाल

कलेक्टर के निर्देश पर शहडोल से एसडीईआरएफ की 8 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी कोलम सिंह के नेतृत्व में टीम ने डंपर के अंदर से अनिल कुशवाहा का शव कंकाल के रूप में बाहर निकाला।

डंपर निकालने की कोशिश जारी

शव मिलने के बाद अमलाई ओपन कास्ट माइन क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। एसडीईआरएफ और एसईसीएल प्रबंधन की टीम अब डंपर को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन