Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

शहडोल में शिक्षक को रेत से भरे ट्रक ने कुचला : तेज रफ्तार में था, हादसे के बाद एक किलोमीटर दूर खड़ा मिला ट्रक, ड्राइवर भागा

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में शनिवार रात करीब 10 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक सरकारी शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रक ने सड़क पार कर रहे शिक्षक को कुचल दिया।

हादसा मानपुर रोड स्थित ग्राम कोठिया में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

शिक्षक बसही स्कूल में पदस्थ थे

मृतक की पहचान रामनगर निवासी अजय सिंह (52) के रूप में हुई है। वे ब्यौहारी विकासखंड के माध्यमिक विद्यालय बसही में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि स्कूल से छुट्टी के बाद वे किसी निजी काम से ग्राम कोठिया गए थे।

सड़क पार करते समय चपेट में आए

पुलिस के अनुसार अजय सिंह मानपुर मार्ग पर सड़क पार कर रहे थे, तभी मानपुर से ब्यौहारी की ओर जा रहा रेत से भरा ट्रक उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

एक किलोमीटर दूर खड़ा मिला ट्रक

पुलिस को दुर्घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर ट्रक खड़ा मिला, जिसे जब्त कर थाने लाया गया है। ट्रक में भरी रेत की वैधता की भी जांच की जा रही है।

चालक फरार, पुलिस जांच जारी

थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन