Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: किसने लगाई विवाद की आग: बीच चौराहे पर BJP सांसद के बेटे की हुई पिटाई, इस वजह से हुई मारपीट

MP CG Times / Sun, Sep 12, 2021

सागर। भाजपा सांसद राज बहादुर सिंह (BJP MP Raj Bahadur Singh) के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. सांसद राज बहादुर सिंह के बेटे सूर्यांश सिंह ने सिविल लाइन थाना में दो युवकों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के बाद सूर्यांश का मेडिकल चेकअप करा कर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि सांसद के बेटे अपने 8 से 10 दोस्तों के साथ युवक की दुकान पर पहुंचा था, जहां दुकानदार का युवकों से विवाद हो गया. उन्होंने सांसद के बेटे को पीट दिया. इस मामले में दूसरा पक्ष भी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा था, लेकिन थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. जबकि सूत्रों की माने तो सांसद के पुत्र अपने दोस्तों के साथ खुद युवकों की दुकान पर पहुंचा था. एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाना में गोपाल गंज निवासी सूर्यांश सिंह ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है. सूर्यांश की शिकायत पर इंदिरा कॉलोनी सिविल लाइन निवासी मयंक हरियानी और गोलू हरियानी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. सांसद के बेटे का मेडिकल परीक्षण करवाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. विवाद क्यों हुआ, इसकी जांच की जाएगी. मेडिकल परीक्षण में सूर्यांश सिंह को चोटें आई है. सांसद के बेटे की शिकायत पर जिन दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उनके परिजनों का कहना है कि कि मयंक हरियानी की सिविल लाइन में ऑनलाइन कंप्यूटर की दुकान है. नीचे किराना दुकान और ऊपर कंप्यूटर की दुकान है. शनिवार की सुबह ऑनलाइन का काम करने वाला युवक गौरव अग्रवाल 8 से 10 साथियों के साथ मयंक की दुकान पर पहुंचा और मयंक और गोलू से मारपीट करने लगा. इसकी जानकारी दुकान पर काम करने वाले गौतम पटेल ने दी. हम लोगों ने जब जाकर देखा तो पता चला कि गौरव अग्रवाल ने अपने कुछ साथियों के साथ गोलू और मयंक हरियानी को पीट रहा था. बीच-बचाव में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. हम जब शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे, तो पता चला कि गौरव अग्रवाल के साथ सांसद का बेटा भी मयंक की दुकान पर पहुंचा था. थाने में हमारी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है. जबकि सांसद के बेटे की शिकायत पर हमारे खिलाफ भी मामला दर्ज कर दिया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन