Logo
Breaking News Exclusive
MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें

पत्नी-बेटी को मूसल से कुचला, तड़पा-तड़पाकर मार डाला : डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें

मध्य प्रदेश के रीवा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी को मूसल से कुचल-कुचलकर मार डाला। देर रात दोनों खून से लहूलुहान तड़पती रहीं। उनके सिर-चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट है। घर में खून बिखरा पड़ा है। वारदात कोठी गांव की है।

बिछिया पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुनैना मिश्रा (55) और उनकी बेटी खुशी मिश्रा (15) के रूप में हुई है। आरोपी ने जमीन विवाद को लेकर डबल मर्डर किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भाई को बताया कि घर में विवाद हो रहा

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 1 बजे पति-पत्नी और बेटी घर में थे। इस दौरान जमीन और पैसों को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने अपने भाई को फोन कर घर में विवाद होने की बात बताई और मौके पर आने को कहा।

भाई के घर नहीं पहुंचने के बाद आरोपी रविशंकर मिश्रा ने पहले अपनी पत्नी पर मूसल से हमला किया। इसके बाद बेटी को भी मारा। ताबड़तोड़ हमले से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी रात में लाशों के साथ घर में ही रहा।

छह बेटियां हैं, चार की हो चुकी शादी

परिजन ने बताया कि रविशंकर मिश्रा की 6 बेटियां हैं। इनमें से 4 की शादी हो चुकी है। तीन बेटियों की शादी भोपाल में, जबकि एक की शादी मऊगंज के देवतालाब में हुई है। रविशंकर की एक बेटी खुशी रीवा में ही रह रही थी। इसी बेटी खुशी मिश्रा की भी आरोपी ने हत्या कर दी।

हत्या में इस्तेमाल मूसल बरामद

रीवा एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने बताया- स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की स्थिति देखी।

उन्होंने बताया- आरोपी रविशंकर मिश्रा को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया मूसल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की पूरी वजह और वारदात से पहले की घटनाओं का पता लगाया जा सके।

डिप्रेशन से जूझ रहा था आरोपी

थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया- आरोपी ने हाल ही में जमीन बेची थी। जमीन की बिक्री से मिले पैसों में कुछ लेन-देन बाकी था, जिसे लेकर वह परेशान रहता था। डिप्रेशन से जूझ रहा था। इसी के बीच उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन