Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: पेपर बाहर भेजने पर कलेक्टर ने छात्र को थप्पड़ मारा: कलेक्टर ने कहा- नकल कराने पर कार्रवाई की गई, छात्र बोला- मेरा पक्ष नहीं सुना गया

MP Bhind Collector slapped student for sending paper outside: मध्य प्रदेश के भिंड ज़िले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने एक परीक्षार्थी को थप्पड़ मार दिया, जिसके दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। घटना 1 अप्रैल 2025 की बताई जा रही है, जब कलेक्टर ने स्नातक परीक्षाओं में नकल की शिकायतों पर पंडित दीनदयाल कॉलेज, लाडमपुरा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया था। शनिवार रात वीडियो वायरल हो गए।

वीडियो में दिख रहा है कि कलेक्टर कार्यालय के एक कमरे में छात्र से सवाल-जवाब कर रहे हैं, लेकिन छात्र जवाब नहीं देता। इस पर कलेक्टर भड़क जाते हैं और उसे दो थप्पड़ जड़ देते हैं। घटना के बाद छात्र को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।

छात्र रोहित राठौर पर आरोप है कि उसने बीएससी फिजिक्स का पेपर केंद्र से बाहर भेज दिया ताकि उसे हल करके वापस लाया जा सके। जब उससे पूछताछ की गई, तो वह पेपर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दे पाया, जिसके बाद उसकी कॉपी जब्त कर ली गई और उसे कार्यालय बुलाया गया।

छात्र ने कहा- जब वह शौचालय से आया तो पेपर गायब था

छात्र रोहित राठौर का कहना है कि वह उस दिन फिजिक्स की परीक्षा दे रहा था। वह शौचालय गया था और जब लौटा तो टेबल से पेपर गायब था। तभी कलेक्टर मौके पर पहुँचे और बिना पूछे उसे थप्पड़ मार दिया। उसका कहना है कि उसके कान में चोट आई और नकल का मामला भी बना दिया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बात नहीं सुनी गई।

कलेक्टर ने कहा- केंद्र के बाहर भेजा गया था पेपर

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा, घटना पुरानी है। छात्र बाहर पेपर भेजकर उसे हल करने की कोशिश कर रहा था। जब उससे जानकारी मांगी गई तो उसने कुछ नहीं बताया। हमने उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया, जो नियमों के तहत की गई कार्रवाई थी।

विश्वविद्यालय और प्रशासन की चुप्पी

घटना तीन महीने पुरानी है। यह वीडियो अब सामने आया है। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन