Logo
Breaking News Exclusive
इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे

शहडोल में नाबालिग को वयस्क मानकर जेल भेजा : 12वीं बोर्ड की अंग्रेजी परीक्षा छूटी, CM के काफिले को काला झंडा दिखाने पर विवाद गरमाया

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाने की कोशिश के बाद शुरू हुई पुलिस कार्रवाई अब गंभीर प्रशासनिक चूक के कारण विवादों में घिर गई है। इस कार्रवाई में हिरासत में लिए गए एक छात्र को वयस्क मानकर जेल भेज दिया गया, जबकि वह कानूनी रूप से नाबालिग था।

8 फरवरी को मुख्यमंत्री का काफिला गोपालपुर तिराहे से लालपुर हवाई पट्टी की ओर जा रहा था, तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 लोगों को धारा 151 के तहत हिरासत में लिया। इनमें से 37 को सशर्त जमानत मिल गई, जबकि तीन को जेल भेज दिया गया।

नाबालिग छात्र भी भेजा गया जेल

जेल भेजे गए तीन लोगों में 17 साल 8 महीने 19 दिन उम्र का एक छात्र भी शामिल था। आरोप है कि उम्र का सत्यापन किए बिना उसे वयस्क मान लिया गया और बुढ़ार उप जेल भेज दिया गया, जबकि कानूनन नाबालिग को वयस्क जेल में नहीं रखा जा सकता।

परिजनों की गुहार के बावजूद नहीं मिली राहत

परिजनों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को बताया था कि छात्र नाबालिग है और मंगलवार को उसकी 12वीं बोर्ड की अंग्रेजी परीक्षा है, फिर भी तत्काल जमानत नहीं दी गई। तहसीलदार के समक्ष दोबारा पैरवी करने पर भी प्रक्रिया में देरी हुई।

दस्तावेज जांच में सामने आई असल उम्र

बाद में दस्तावेजों की जांच में छात्र की जन्मतिथि 22 मई 2008 पाई गई, जिससे वह नाबालिग साबित हुआ। तहसीलदार ने अपनी चूक स्वीकार करते हुए रिहाई पर सहमति जताई, लेकिन औपचारिकताएं समय पर पूरी नहीं हो सकीं।

रिहा हुआ, लेकिन परीक्षा नहीं दे पाया

मंगलवार सुबह करीब 7 बजे छात्र को रिहा किया गया, जबकि उसकी परीक्षा सुबह 9 बजे से थी। जेल से घर और फिर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल सका, जिससे वह परीक्षा नहीं दे पाया।

प्रशासनिक पक्ष क्या कहता है

एसपी रामजी श्रीवास्तव ने कहा कि गिरफ्तारी के समय आरोपियों द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर दस्तावेज तैयार किए गए थे। वहीं आईजी चैत्रा एन ने कहा कि गिरफ्तारी के समय उम्र स्पष्ट नहीं हो पाई थी, बाद में नाबालिग होने की पुष्टि हुई है और अब वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी

इस घटना के बाद कांग्रेस ने प्रशासन पर राजनीतिक द्वेष और लाठीचार्ज के आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 13 फरवरी को शहडोल जाकर पीड़ित छात्र से मिलने की घोषणा की है। जिला कांग्रेस ने भी आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन